
लाइफस्टाइल डेस्क. देश के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक है लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week )। पिछले कुछ सालों से यह वीक देश में नए फैशन ट्रेंड सेट करने में मदद करता आ रहा है। साल में दो बाहर होने वाले फैशन वीक का सबको इंतजार रहता है। FDCI X लक्मे फैशन वीक एक शानदार फैशन इवेंट है जो 9 मार्च से 12 मार्च तक 4 दिनों तक चलेगा और लक्मे एब्सोल्यूट ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त होगा। मुंबई में जियो वर्ल्ड गार्डन में इसको आयोजित किया जाएगा।
चार दिनों तक चलने वाले शोकेस में मशहूर डिजाइनर अपने कलेक्शंस पेश करेंगे। इस दौरान कई नए ट्रेंड सेट होते हुए नजर आ रहे हैं। फैशन वीक की शुरुआत नई पीढ़ी के डिजाइनरों के साथ होगी। पेरो के अनीत अरोड़ा, कल्लोल दत्ता, मसाबा गुप्ता और राहुल मिश्रा जैसे भारतीय फैशन उद्योग से जुड़े डिजाइनर अपना कलेक्शन पेश करेंगे। कोइतोय, कोई, रुद्राक्ष द्विवेदी और हीरो अपने एक्सपेरिमेंट कलेक्शन के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।
महिलाओं को सजाने संवारने का काम करता है लक्मे
बता दें कि लक्मे भारत का नंबर वन कॉस्मेटिक बनाने वाली कंपनी हैं। लक्मे 1952 से भारत में मेक-अप और कलरफुल कॉस्टेमेटिक प्रोडक्ट को लॉन्च करते आ रहा है। भारतीय महिलाओं की ज़रूरतों की गहरी समझ और अंतरराष्ट्रीय कॉस्मेटिक तकनीक के साथ मिलकर, लक्मे महिलाओं को उत्पादों की एक बड़ी संख्या प्रदान करता है।
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) क्या है
एक गैर-लाभकारी संगठन, फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया (FDCI), भारत में फैशन डिज़ाइन का शीर्ष निकाय है, जिसका प्रतिनिधित्व 400 से अधिक सदस्य करते हैं। यह देश में सर्वश्रेष्ठ फैशन और डिजाइन प्रतिभा को बढ़ावा देने, समर्थन करने और प्रतिनिधित्व करने के आधार पर स्थापित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य फैशन उद्योग को बढ़ावा देना है। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया 'मेक इन इंडिया' लेबल को बढ़ावा देती है।
और पढ़ें:
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.