
Round mehndi design for groom: शादी में मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, सिर्फ दुल्हन के हाथों में ही मेहंदी नहीं लगाई जाती, बल्कि दूल्हे के हाथ में भी मेहंदी लगाने की परंपरा है। लेकिन अक्सर लड़के मेहंदी लगाने से कतराते हैं और शादी में सिंपल सी मेहंदी लगाना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं लेटेस्ट एंड ट्रेंडी राउंड शेप मेहंदी डिजाइन, जिसे दूल्हा अपने हाथ पर लगाकर एकदम सोबर और एलिगेंट लुक पा सकता है।
दूल्हे की मेहंदी डिजाइन (Simple mehndi design for groom)
शादी में दुल्हन के साथ-साथ दूल्हे के हाथों में भी मेहंदी लगाई जाती है। अगर आप हैवी मेहंदी हाथ पर नहीं लगाना चाहते, तो इस तरह की राउंड सर्किल मेहंदी लगवा सकते हैं। जिसमें बीच में आपकी वेडिंग डेट और अपने पार्टनर के नाम का इनिशियल लिखा है।
सजनी के नाम वाली मेहंदी (Bride name mehndi ideas)
वेडिंग मेहंदी के लिए हाथ में दूल्हे और दुल्हन का नाम जरूर लिखा जाता है। ऐसे में आप राउंड शेप मेहंदी बनवा कर बीच में अपने पार्टनर का नाम लिखकर मेहंदी से हार्ट शेप बनवा कर खूबसूरत और सिंपल सी मेहंदी हाथों पर लगा सकते हैं।
लोगो डिजाइन मेहंदी (Groom back hand mehndi)
आजकल मेहंदी में दूल्हा दुल्हन के नाम के इनिशियल का लोगो भी तैयार किया जाता है। आप इसी लोगो को अपनी मेहंदी में बीच में बनवाकर इसके आजू-बाजू राउंड सर्किल मेहंदी लगाकर एक ट्रेंडी सी मेहंदी बैक हैंड पर लगा सकते हैं।
गणपति जी मेहंदी डिजाइन (Initial letter mehndi design groom)
दूल्हा अपने हाथों में इस तरह के गणपति जी का पोर्ट्रेट बनवाकर मेहंदी लगवा सकते हैं। दूसरे हाथ में अपने पार्टनर के नाम का इनिशियल बीच में लिखवा कर आजू-बाजू राउंड सर्किल मेहंदी लगवाएं।
क्रिएटिव मेहंदी डिजाइन (Wedding special mehndi for groom)
अगर दूल्हा अपने हाथ में क्रिएटिव मेहंदी लगाना चाहता हैं, तो इस तरह से दुल्हन का हाथ पकड़े हुए एक पोर्ट्रेट बनवा सकता हैं। इसके आजू-बाजू राउंड सर्किल बनाकर खूबसूरत सी फ्लोरल डिजाइन मेहंदी बनवाकर बेल डिजाइन फिंगर में लाकर इसे कंप्लीट करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.