Monsoon Hair Care:घुंघराले बालों को नूडल्स बनने से बचाएं, मॉनसून में अपनाएं ये 6 हेयर हैक्स

Published : Jun 07, 2025, 08:29 AM IST
curly hair

सार

Monsoon Hair Care Tips: मानसून के मौसम में बालों का खास ख्याल रखना होता है। ह्यूमिडिटी की वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, खासकर कर्ली हेयर। कर्ली हेयर की नेचरल बनावट बिगड़ जाती है। कुछ आसान टिप्स से आप अपने बालों की रौनक बनाए रख सकती हैं।

Monsoon Hair Care Tips: गर्मी से राहत दिलाने के लिए मानसून का मौसम आता है। ठंडक और हरियाली मन के अंदर एक ताजगी लाते हैं। लेकिन इस मौसम की अपनी परेशानियां होती हैं। खासकर उन लोगों के लिए जिनके बाल घुंघराले हैं। इस मौसम में नमी (ह्यूमिडिटी) बालों की नैचुरल बनावट को बिगाड़ देती है, जिससे वो उलझे, रूखे और नूडल्स जैसे लगने लगते हैं। लेकिन कुछ हैक्स के जरिए हम अपने बालों का ख्याल रख सकते हैं जिससे उसकी चमक नहीं खोएगी।

1.सल्फेट-फ्री शैंपू का करें इस्तेमाल

मॉनसून में सल्फेट और पैराबेन युक्त शैंपू बालों की नमी को छीन लेते हैं। कर्ली बाल पहले ही ड्राय होते हैं, ऐसे में सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे उनका फ्रिंज और टूटना कम होता है।

2. शैंपू करने के आधे घंटे पहले चंपी करें

शैंपू करने के आधे घंटे पहले तेल से चंपी करनी चाहिए। घुंघराले बालों के लिए ऑयली ऑयल,आर्गन ऑयल और नारियल तेल बेस्ट है।आप अपने पसंद से इनमें से किसी भी तेल का इस्तेमाल बालों पर कर सकती हैं।

3. डीप कंडीशनिंग है जरूरी

घुंघराले बालों को ज्यादा पोषण और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। हफ्ते में कम से कम एक बार डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट जरूर करें। आप कोकोनट ऑयल या एलोवेरा जेल से DIY हेयर मास्क भी लगा सकती हैं। आप एलोवेरा जेल में नारियल तेल मिलाकर बालों पर अच्छी तरह लगाएं और फिर आधे घंटे बाद धो दें।

4 माइक्रोफाइबर टॉवल या कॉटन टी-शर्ट से सुखाएं बाल

नॉर्मल टॉवल बालों में रगड़ और फ्रिज बढ़ा देते हैं। माइक्रोफाइबर टॉवल या कॉटन की पुरानी टी-शर्ट से बाल सुखाना कर्ल्स को स्मूद बनाए रखता है और टूटने से भी बचाता है।

5.लीव-इन कंडीशनर और सीरम से करें लॉक मॉइश्चर

बालों को धोने के बाद लीव-इन कंडीशनर या हल्का हेयर सीरम लगाएं। इससे बालों में नमी बनी रहती है और कर्ल्स डिफाइन रहते हैं। चाहें तो अरगन ऑयल आधारित सीरम यूज करें।

6. हीट स्टाइलिंग से करें परहेज

मॉनसून में पहले ही नमी ज्यादा होती है। ऐसे में स्ट्रेटनर या हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बालों को और कमजोर कर सकता है। बालों को नैचुरली सूखने दें और नैचुरल कर्ल्स को फ्लॉन्ट करें। इसके साथ ही साटन तकिया कवर का इस्तेमाल करें। इससे रातभर बालों में घर्षण कम होगा और कर्ल्स फ्रिज-फ्री बने रहेंगे।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मानसून में फूलों वाली 6 हेयर एक्सेसरीज, दिखाएगी आपको खिला खिला
गीता कपूर के 6 हेयरस्टाइल, गोल मटोल चेहरे को देंगे स्लिम लुक