
World Food Safety Day 2025: हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है ताकि लोगों में स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि स्वस्थ जीवन के लिए सुरक्षित भोजन कितना जरूरी है। अगर इंसान स्वस्थ और सुरक्षित भोजन न करे तो उसे स्वास्थ्य संबंधि कई तरह की समस्या आ सकती है। इंसान को जीने के लिए जितना जरूरी हवा और पानी है उतना ही स्वस्थ और साफ सुथरा बोजन जरूरी है, इसलिए हर साल भोजन के लिए सुरक्षा को बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
"खाद्य सुरक्षा: विज्ञान की क्रियाशीलता।" यह इस बात पर जोर देता है कि विज्ञान किस तरह से फूड रिलेटेड संक्रमणों को रोकने में मदद कर सकता है। 2025 के विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का विषय इस बात पर प्रकाश डालता है कि किस तरह से नवाचार, डेटा और रिसर्च खाद्य संबंधि जोखिम की पहचान, स्वच्छता संबंधी ट्रेडिशन और हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन की सुरक्षा में मदद करते हैं।
WHO के अनुसार हर साल खराब भोजन खाने के कारण 60 करोड़ से ज्यादा लोग बिमार पड़ते हैं, जिसमें 4 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो जाती है। इसलिए इस दिन को मनाया जाता है कि भोजन के प्रति स्वछता और शुद्धता कितना जरूरी है।
यह दिन जागरूकता फैलाता है कि –
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.