Latest ideas for modern floor lamps: घर की सजावट को स्टाइलिश और एलिगेंट बनाने के लिए मॉर्डन फ्लोर लैंप के 4 लेटेस्ट डिज़ाइन जानें। आर्क, ट्राइपॉड, शेल्फ और टॉर्चियर फ्लोर लैंप से अपने लिविंग रूम को दें नया लुक।
लकड़ी से बने तीन पैरों वाला यह ट्राइपॉड लैंप देखने में कंटेंपरेरी लुक देता है। आप इसे लकड़ी के साथ ही मेटल से बने ट्राइपॉड में भी खरीद सकते हैं। इसमें आप सजावट का सामान भी रख सकते हैं। सिर्फ लिविंग रूम भी नहीं आप बेडरूम या फिर स्टडी रूम में भी ट्राईपॉड फ्लोर लैंप को खरीद सकते हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट में ऐसा फ्लोर लैंप आपको 1000 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाएंगे।
24
आर्क फ्लोर लैंप (Arc Floor Lamp)
लैंप की कर्व शेप इसे खास बनाती है। अगर आप कम दाम में अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आर्क फ्लोर लैंप खरीद लें। यह फ्लोर लैंप आप सोफे या फिर सेंटर टेबल के पास रख सकते हैं। यह न सिर्फ लिविंग रूम को मॉडर्न दिखता है बल्कि इसका न्यूट्रल कलर लिविंग रूम को चमकदार बनाता है। आप इसमें मैटल फिनिश या वुड फिनिश वर्क में भी खरीद सकते हैं।
34
शेल्फ फ्लोर लैंप (Shelf Floor Lamp)
अगर लिविंग रूम छोटा है और आप सामान रखने के लिए स्पेशल डेकोर आइटम ढूंढ रहे हैं, तो सेल्फ फ्लोर वाला लैंप ले सकते हैं। इस लैंप में न सिर्फ आपको लाइट मिलेगी बल्कि स्टोरेज भी मिलेगा। इसमें लगी सेल्फ पर आप न सिर्फ शो पीस बल्कि किताबें या फिर प्लांट भी रख सकते हैं। छोटे घरों के लिए इस तरह के फ्लोर लैंप काफी यूजफुल माने जाते हैं।
टॉर्चियर फ्लोर लैंप का लाइट फोकस ऊपर की ओर होता है, जिससे कमरे को सॉफ्ट के साथ वार्म एंबियंस मिलता है। सिंपल और बेहद एलिगेंट डिजाइन आपके कमरे के लुक को बदलकर रख देगा। तो हजार से 2 हजार के बीच में लिविंग रूम का मॉर्डन इंटीरियर करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.