
Raksha Bandhan Mehndi Designs: त्योहार हो, शादी हो या कोई खास अवसर मेहंदी लगाना हर महिला के लिए खास होता है। लेकिन हर बार पार्लर जाना या किसी एक्सपर्ट को बुलाना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में मेहंदी स्टिकर एक आसान, जल्दी और खूबसूरत ऑप्शन बनकर उभरा है। अगर आप भी बिना झंझट और गंदगी के मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं मेहंदी स्टिकर डिजाइंस। जिन्हें आप घर पर बैठे खुद अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
पहला प्रकार ऐसा होता है जिसमें पहले से मेहंदी लगी होती है। इसे बस हाथों पर चिपकाकर थोड़ी देर बाद हटा दिया जाता है, और मेहंदी का रंग हथेली पर आ जाता है। दूसरा प्रकार डिजाइन वाला स्टिकर होता है जिसे हथेली पर चिपकाया जाता है और उसके ऊपर मेहंदी लगाई जाती है। जब मेहंदी सूख जाती है और स्टिकर हटाया जाता है, तो उस जगह पर खूबसूरत, गहरे लाल रंग की मेहंदी उभर कर आती है। कुछ मेहंदी डिजाइंस जो स्टिकर के रूप में मार्केट में मौजूद हैं वो हैं-
अगर आप कुछ सिंपल और एलिगेंट चाहती हैं, तो अरेबिक फ्लोरल स्टिकर डिजाइन परफेक्ट है। इसमें फूलों की बेलें और पत्तियों का खूबसूरत तालमेल होता है जो किसी भी मौके पर फबता है। ये डिजाइन हाथ के साइड या अंगूठे की ओर लगाना अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें: काम की बात: रक्षाबंधन पर बनाएं बिना चीनी के 5 मिठाई, खूब खाएंगे फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन
पीछे के हाथों पर लगने वाले ये स्टिकर ट्रेडिशनल लुक देते हैं। इसमें मंडला या जालीदार पैटर्न होता है जो शादियों और सगाई जैसे खास अवसरों पर खूब जचता है।
अगर आपको मिनिमलिस्ट डिजाइन पसंद हैं, तो फिंगर टिप्स के लिए बने छोटे स्टिकर आपके लिए हैं। इन्हें उंगलियों के सिरों पर लगाएं और सिंपल लुक में भी स्टाइलिश दिखें।
शादी या किसी बड़े फंक्शन के लिए आप फुल हैंड ब्राइडल स्टिकर डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें बारीक कढ़ाई जैसे पैटर्न, दूल्हा-दुल्हन की आकृति और धार्मिक चिन्ह होते हैं। ये दिखने में बिल्कुल हाथ से बनी मेहंदी जैसे लगते हैं। ब्राइडल मेहंदी डिजाइन लगाने में 2-3 हजार रुपए का खर्चा आता है। 100-200 रुपए के स्टिकर में आप ब्राइडल मेहंदी डिजाइन मिनटों में लगा सकते हैं।
और पढ़ें: बहन के माथे की बिंदी दोगुना बढ़ाएगी चेहरे की खूबसूरती, राखी में चुनें 4 डिजाइन
अगर आपको बाजुओं पर बेल की तरह डिजाइन पसंद है, तो ये स्टिकर आपकी पसंद बन सकते हैं। ये गोलाई में लगते हैं और चूड़ी के साथ मिलकर बेहद खूबसूरत लुक देते हैं। बेल मेहंदी स्टिकर डिजाइन आपको 30 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.