
Latest Bindi for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन में भाई के घर जब सज कर जाएंगी, तो अपने एथनिक लुक की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बिंदी का लेटेस्ट डिजाइन चुनना ना भूलें। आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक ही बिंदी काफी है। मेकअप के साथ सही बिंदी का सलेक्शन ओवरऑल लुक को ही बदल देता है। तो आइए जानते हैं कि राखी में एथनिक लुक के साथ कैसी बिंदी ट्राई की जा सकती है।
स्टोन बिंदियों का क्रेज कभी कम नहीं होता है। आप पार्टीवियर से लेकर पूजा आदि के लिए सज रही हो, तो लंबी स्टोन बिंदी लगा सकती हैं। गोल चेहरे में लंबी बिंदी अच्छी लगती हैं। स्टोन बिंदी में आपके एक ही बिंदी में कई कलर मिल जाएंगे। फैंसी बिंदी को लगाकर रक्षाबंधन में आप निखर जाएंगी।
साड़ी के साथ आप छोटी या बड़ी राउंड बिंदी के डिफरेंट साइज चुन सकती हैं। लाल बिंदी हो या काली, माथे पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। आप चाहे तो अपनी साड़ी के रंग की बिंदी भी लगा सकती हैं। जब भी बिंदी खरीदें, तो हमेशा अच्छी कंपनी की ही बिंदी खरीदें, वरना उस पर इस्तेमाल किया गया खराब ब्लू आपके माथे को भी खराब कर सकता है। आपको बिंदी में प्लेन के साथ मिरर या ग्लिटर बिंदी चुननी चाहिए। अगर छोटी बिंदी लगाना चाहती हैं, तो स्टोन बिंदी चुनें।
और पढ़ें: Trendy Raksha Bandhan Mehndi Designs: फ्रंट और बैकहैंड पर लगाएं आसान और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस
अगर आपके पास रक्षाबंधन में लगाने के लिए फैंसी बिंदी नहीं है, तो आप इसे घर पर ही क्रिएट कर सकती हैं। एक प्लेन बिंदी के साथ स्टोन वाली छोटी बिंदी लगाएं। आप चाहे तो बिंदी के सेंटर में छोटी स्टोन बिंदी भी लगा सकती हैं या फिर बड़ी बिंदी के नीचे छोटी बिंदी लगाएं। ऐसा लुक भी रक्षाबंधन में आपको बेहद खूबसूरत दिखाएगा।
अगर गोल बिंदी नहीं लगानी, तो आप ओवल या फिर स्क्वायर शेप वाली बिंदी भी लगा सकती हैं। ऐसी बिंदी में भी चेहरा खिला-खिला दिखता है। प्लेन बिंदी चुनें या फिर उसमें स्टोन वर्क वाले लेटेस्ट डिजाइन खरीदें।
और पढ़ें: पुराने चादर फट गए हैं या हो गए हैं बेरंग, तो फेंके नहीं इन तरीकों से करें फिर से इस्तेमाल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.