Trendy Raksha Bandhan Mehndi Designs: फ्रंट और बैकहैंड पर लगाएं आसान और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस

Published : Aug 07, 2025, 09:55 AM IST
Raksha Bandhan Mehndi Designs

सार

Easy Mehndi Designs:रक्षाबंधन के लिए सिंपल और सुंदर मेहंदी डिजाइंस यहां देख सकती हैं। फ्रंट और बैक हैंड के लिए आप बेल, मोर और फ्लोरल डिजाइंस चुन सकती हैं।

Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का खूबसूरत उत्सव होता है। इस खास दिन पर हर बहन चाहती है कि वह सबसे सुंदर दिखें। मेहंदी इस लुक का सबसे अहम हिस्सा होती है। अगर आप भी कुछ सिंपल, जल्दी बनने वाले लेकिन खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस की तलाश में हैं, तो इस आर्टिकल को देखें। यहां पर हम आपको कुछ एलिगेंट बैक एंड फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइंस (back and front hand mehndi design) दिखाने जा रहे हैं, जो रक्षाबंधन के दिन आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे।

मोर मेहंदी डिजाइन 

रक्षाबंधन पर आप फ्रंट एंड बैक हैंड पर मोर मेहंदी डिजाइंस बनवा सकती हैं। यह ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देने के लिए जाने जाते हैं। इनमें मोर की गर्दन, पंख और पंखुड़ियों की सुंदर कर्व्स होती हैं जो हाथों को अट्रैक्टिव बनाती हैं। ये डिजाइंस तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के लिए परफेक्ट होते हैं। थोड़े से डिटेलिंग से मोर डिजाइन को सिंपल या हैवी दोनों अंदाज में बनाया जा सकता है। आप प्रोफेशनल आर्टिस्ट से भी इस तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं।

बटरफ्लाई मेहंदी डिजाइंस

बटरफ्लाई मेहंदी डिजाइन मॉर्डन और क्रिएटिव लड़कियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनमें तितली के पंखों की खूबसूरत शेप और डिटेलिंग हाथों को स्टाइलिश बनाती है। आप बटरफ्लाई मेहंदी डिजाइंस फ्रंट और बैक हैंड पर बनवा सकती हैं। आप इसे फिंगर टिप्स, कलाई या हाथ के साइड में सिंपल बेल के साथ भी जोड़ सकती हैं।

फूल और बेल मेहंदी डिजाइंस

इस मेहंदी डिजाइन में खूबसूरत फूलों और बेलों का सिंपल लेकिन एलिगेंट पैटर्न दिखता है। उंगलियों पर डिटेलिंग और हथेली के बीच में बड़ा फ्लावर इसे ट्रेडिशनल लुक देता है। वहीं दूसरे डिजाइन में फ्लोरल बेल साइड से ऊपर जाती है, जो हाथ को लंबा और ग्रेसफुल दिखाती है। दोनों डिजाइंस रक्षाबंधन जैसे खास मौकों के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

और पढ़ें: Diamond Ring Design: हाथों की चमक बढ़ाएं हीरे से, खरीदें 4 फैंसी डायमंड रिंग

फ्लोरल बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइंस

इस तस्वीर में दो बेहद सुंदर फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस बनाए गए हैं। सिंपल और ट्रेंडी लुक के लिए आप बैक और फ्रंट हैंड पर इस तरह के मेहंदी डिजाइंस बना सकती हैं। हथेली से कलाई तक बेल के रूप में फूलों को जोड़कर डिटेलिंग की गई है।

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Letter For Brother: राखी पर भाई से दूर बहन ने लिखे 4 इमोशनल खत, आप भी ले सकती हैं आइडिया

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कॉटन ब्लाउज में लगेंगी कमाल, लो बजट में शानदार डिजाइन्स
Makeup Mistakes: फाउंडेशन लगाने के 1 घंटे बाद चेहरा क्यों पड़ जाता है काला? जानें असली वजह