
शादी में दुल्हन छोटी या बड़ी बहन का एक अलग ही जलवा होता है। अगर आप अपनी बहन की शादी में खूबसूरती से सजने के लिए बेताब हैं, तो गुलाबी रंग के हल्के एंब्रॉयडरी लहंगे पहन सकती हैं। ऐसा लहंगा ना तो आपको दुल्हन से ज्यादा दिखाएगा और न ही कम। आइए जानते हैं कि गुलाबी रंग के लहंगे में किस तरह के डिजाइन बहन की शादी में पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन रहेंगे।
एक्ट्रेस पूजा गौर ने गुलाबी रंग का सफेद धागों की कढ़ाई वाला खूबसूरत लहंगा पहना है। आप ऐसे लहंगे को हॉफ स्लीव या फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पहनें। साथ में एक हाथ में कड़ा और दूसरे हाथ में घड़ी बांधे। नेकलेस पहनने के बजाय स्टेटमेंट इयररिंग्स और मांग टीका से लुक पूरा करें। आपका गुलाबी रंग का यह रूप शादी में बेहद जंचेगा।
बहन की शादी में अगर हैवी वर्क लहंगा नहीं चुनना चाहती, तो वह आप फ्लोरल डिजाइन का पिंक लहंगा भी चुन सकती हैं। इंट्रीकेट हैंड एंब्रायडरी वाला यह लहंगा मास्टरपीस साबित होगा। इसके साथ आप शिमरी दुपट्टा और स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर सज जाएं। लुक देखकर हर कोई तारी करेगा।
और पढ़ें: Pearl Hairstyles: दोस्त की शादी में 6 मोती लुक से सजाएं बाल, दिखें Cool
महीन जरी के साथ तैयार किया गया बनारसी गुलाबी रंग का लहंगा भी शादी के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। ऐसे लहंगे में आप मजेंटा कलर चुन सकती हैं। इसके साथ में कंट्रास्ट कलर का हरा दुपट्टा चुनें। आप बिना हैवी ज्वेलरी के भी ऐसा लहंगा पहनकर बहन की शादी में सबसे खास दिख सकती हैं।
और पढ़ें: Trendy Colour Lehenga: सहेली की शादी के लिए 5 मॉडर्न लहंगे, ब्राइड नहीं फिर भी सबसे स्टाइलिश
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.