
Rangoli Designs idea for Janmashtami: जन्माष्टमी के दिन अपने घर के द्वारा को सजाने के लिए आप कृष्ण भगवान की सुंदर रंगोली बना सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के रंगों और फूलों की जरूरत पड़ेगी। आप चाहे तो फूलों की रंगोली बनाएं या फिर सिंपल फ्लावर डिजाइन रंगोली, सभी खास पर्व को यादगार बना देंगी। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन कैसे खूबसूरत रंगोली डिजाइन तैयार की जा सकती है।
चांदनी के फूल आसानी से घरों में मिल जाते हैं। आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चांदनी के फूलों को उल्टा रख कर सुंदर भगवान की छवि तैयार कर सकते हैं। आपको इसके लिए एक छोटी लकड़ी और कुछ पत्तियों की जरूरत पड़ेगी। पत्तियों को आप सिर में सजाएं और छोटी दंडी को बांसुरी की तरह इस्तेमाल करें।
और पढ़ें: Janmashtami Decoration को बनाएं ग्रैंड, यहां देखें 5 डेकोरेटिव आइटम की लिस्ट
हरे रंग का इस्तेमाल कर आप जन्माष्टमी में सुंदर मोर पंख रंगोली तैयार कर सकते हैं। साथ में बांसुरी और उस पर कृष्णा जरूर लिखें। यह रंगोली दिखने में बेहद सुंदर लगती है और बनानी भी आसान होती है। साथ में डार्क ब्लू और स्काई ब्लू कलर का इस्तेमाल करना न भूलें। आप चाहे तो यूट्यूब के माध्यम से मोर पंख रंगोली बनाने के आइडिया ले सकते हैं।
कृष्ण भगवान की बात हो और मक्खन उसमें शामिल न हो, ऐसा तो बिल्कुल नहीं हो सकता। आप कृष्ण जन्माष्टमी में रंगोली बनाते समय मटका और मक्खन का चित्र भी चुन सकती हैं। सबसे पहले चौक की मदद से मटका और मक्खन का चित्र बनाएं। उसके बाद अपने पसंद के रंगों को रंगोली में भरे। ऐसी रंगोली भी दिखने में काफी अच्छी लगेगी।
रंगोली बनाते समय रंगों का चयन ध्यान से करें। अगर आप डार्क बेस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके ऊपर हल्के रंगों से रंगोली सजाएं। ऐसा करने से रंगोली काफी सुंदर बनेगी। कुछ प्रॉप जैसे कि बांसुरी, रुई आदि का इस्तेमाल भी रंगोली में सकते हैं।
और पढ़ें: Independence Day Home Decor: घर सजाने की 6 आसान टिप्स, 15 अगस्त सेलिब्रेशन बनेगा स्पेशल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.