Leftover Candle Reuse Ideas: बची हुई मोमबत्तियों के टुकड़ों से बनाएं शानदार DIY होम डेकोर आइटम। मल्टीकलर कैंडल, सेंटेड कैंडल, टी-लाइट और फ्लोटिंग कैंडल्स जैसे आसान और बजट फ्रेंडली आइडियाज से घर को दें लग्जरी और स्टाइलिश लुक।
घर में इस्तेमाल के बाद बची हुई मोमबत्तियों के छोटे-छोटे टुकड़े अक्सर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं वेस्ट कैंडल्स से आप शानदार और लग्जरी होम डेकोर आइटम बना सकते हैं? थोड़ी सी क्रिएटिविटी और आसान DIY ट्रिक्स की मदद से आप अपने घर को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं, वो भी बहुत कम खर्च में। ये न सिर्फ आपके घर को खूबसूरत बनाएंगे बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं 5 आसान और यूनिक तरीके जिनसे आप बची हुई मोमबत्तियों को फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।
26
मल्टीकलर डिजाइनर कैंडल बनाएं
बची हुई अलग-अलग रंगों की मोमबत्तियों को पिघलाकर आप नई मल्टीकलर कैंडल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कंटेनर लें और उसमें लेयर-बाय-लेयर पिघला हुआ वैक्स डालें। हर लेयर को थोड़ा सेट होने दें ताकि डिजाइन साफ नजर आए। इससे आपकी कैंडल्स बिल्कुल मार्केट जैसी लगेंगी।
36
ग्लास जार कैंडल डेकोर
पुराने ग्लास जार या बोतल में पिघला हुआ वैक्स डालकर आप एक एलिगेंट कैंडल होल्डर बना सकते हैं। इसमें सूखे फूल, ग्लिटर या छोटे स्टोन्स डालकर इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। यह आपके लिविंग रूम या बालकनी के लिए परफेक्ट डेकोर आइटम है।
अगर आप घर में फ्रेश खुशबू चाहते हैं, तो बचे हुए वैक्स में एसेंशियल ऑयल मिलाकर सेंटेड कैंडल्स बनाएं। लैवेंडर, रोज या वनीला जैसी खुशबू आपके घर को रिलैक्सिंग माहौल देती है। ये कैंडल्स गिफ्टिंग के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन हैं।
बची हुई मोमबत्तियों से फ्लोटिंग कैंडल्स बनाकर आप अपने घर को रॉयल लुक दे सकते हैं। इन्हें पानी से भरे बाउल में फूलों के साथ सजाएं। यह डेकोर खासतौर पर फेस्टिव सीजन और स्पेशल ओकेशन्स के लिए परफेक्ट रहता है।