प्रिंटेड टसर जॉर्जेट साड़ियां भी काफी पसंद की जाती हैं। आप क्रीम बेस वाली साड़ी चुन सकती हैं, जिस पर रंग-बिरंगे राउंड मोटिफ्स या प्रिंट्स बने है। साथ ही बनारसी पल्लू और चारों तरफ दिए गए बॉर्डर वर्क है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. क्या टसर जॉर्जेट साड़ी गर्मियों में पहनी जा सकती है?
हां, यह हल्की और आरामदायक होती है, इसलिए गर्मियों के लिए सही है।
2. टसर जॉर्जेट साड़ी किन अवसरों पर पहनी जा सकती है?
पूजा, त्योहार, मंदिर दर्शन, फैमिली फंक्शन और छोटे समारोहों में इसे पहना जा सकता है।
3. टसर जॉर्जेट साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी अच्छी लगती है?
पर्ल ज्वेलरी, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी या हल्के गोल्ड टोन एक्सेसरीज इसके साथ खूबसूरत लगते हैं।