Leftover Nail Polish Crafts: बची हुई नेल पॉलिश को फेंकने के बजाय उससे खूबसूरत होम डेकोर तैयार करें। कांच की बोतल, प्लांटर, फोटो फ्रेम, कैंडल होल्डर और स्टोन आर्ट जैसे 5 आसान DIY आइडिया घर को देंगे नया और स्टाइलिश लुक।
घर में अक्सर नेल पॉलिश सूखने लगती है या उसका रंग पसंद नहीं आता, जिसके बाद उसे फेंक दिया जाता है। लेकिन बची हुई नेल पॉलिश को वेस्ट समझने की जरूरत नहीं है। इसकी मदद से कई खूबसूरत होम डेकोर क्राफ्ट तैयार किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इन आइडियाज में ज्यादा खर्च भी नहीं होता और पुराने सामान को नया लुक मिल जाता है। अगर आपके पास भी अलग-अलग रंगों की बची हुई नेल पॉलिश रखी है, तो इन्हें इस्तेमाल करके घर के डेकोरेशन को स्टाइलिश बनाया जा सकता है।
26
कांच की बोतल और जार को दें डिजाइनर लुक
पुरानी कांच की बोतलें, जैम जार या मसाला कंटेनर को फेंकने के बजाय नेल पॉलिश से सजाया जा सकता है। रंग-बिरंगी नेल पॉलिश से फ्लोरल, डॉट या एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन बनाकर इन्हें फूलदान की तरह इस्तेमाल करें। चाहें तो मार्बल इफेक्ट बनाने के लिए पानी में नेल पॉलिश डालकर डिप आर्ट भी तैयार कर सकते हैं। इससे साधारण बोतलें भी प्रीमियम डेकोर पीस जैसी दिखने लगेंगी।
36
साधारण मोमबत्ती होल्डर को बनाएं स्टाइलिश
अगर घर में पुराने ग्लास टी-लाइट होल्डर या छोटे कटोरे पड़े हैं, तो उन पर नेल पॉलिश से डिजाइन बनाएं। गोल्ड, सिल्वर या ग्लिटर नेल पॉलिश से बॉर्डर और पैटर्न बनाकर इन्हें फेस्टिव डेकोर का हिस्सा बनाया जा सकता है। रात में मोमबत्ती जलने पर इनका लुक और भी खूबसूरत दिखाई देता है।
46
प्लांटर और गमलों को दें नया मेकओवर
छोटे प्लास्टिक या मिट्टी के गमलों पर नेल पॉलिश से रंगीन पैटर्न बनाकर उन्हें यूनिक लुक दिया जा सकता है। खासकर व्हाइट पॉट्स पर पेस्टल या ब्राइट नेल पॉलिश बहुत अच्छी लगती है। इससे बालकनी, विंडो गार्डन या इंडोर प्लांट कॉर्नर ज्यादा आकर्षक दिखने लगता है। यह तरीका पुराने प्लांटर को नया बनाने के लिए भी अच्छा माना जाता है।
गार्डन या बाहर से मिले छोटे पत्थरों, सीपियों और पेबल्स को नेल पॉलिश से पेंट करके खूबसूरत सजावटी आइटम बनाया जा सकता है। इन रंगीन स्टोन्स को ट्रे, सेंटर टेबल या इनडोर प्लांट्स के पास सजाया जा सकता है। मल्टीकलर नेल पॉलिश से बने डिजाइन घर को हैंडमेड और क्रिएटिव टच देते हैं।
पुराने फोटो फ्रेम को नया लुक देने के लिए बची हुई नेल पॉलिश का इस्तेमाल किया जा सकता है। लकड़ी या प्लास्टिक फ्रेम पर अलग-अलग रंगों से डिजाइन बनाएं और उन्हें मैटेलिक फिनिश दें। इसके अलावा छोटे लकड़ी के टुकड़ों, आइसक्रीम स्टिक या कार्डबोर्ड पर डिजाइन बनाकर DIY वॉल हैंगिंग भी तैयार की जा सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.