Leg Makeup DIY: लेग मेकअप स्प्रे घर पर बनाएं, ट्राय करें ये DIY हैक

Published : Apr 12, 2026, 09:15 PM IST
लेग मेकअप स्प्रे

सार

DIY Tricks To Make leg Makeup Sprays At Home: अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने पैरों को इंस्टेंट ग्लो और फ्लॉलेस लुक देना चाहती हैं, तो यह DIY लेग मेकअप स्प्रे आपके लिए परफेक्ट है। इसे घर पर आसानी से बनाएं।

आजकल स्कर्ट, शॉर्ट ड्रेसेस और स्लीट आउटफिट्स का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऐसे में सिर्फ फेस ही नहीं बल्कि पैरों का खूबसूरत और क्लीन दिखना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। कई बार टैनिंग, दाग-धब्बे या अनइवन स्किन टोन की वजह से कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। ऐसे में लेग मेकअप (Leg Makeup ) एक आसान और इंस्टेंट सॉल्यूशन बनकर सामने आता है।

लेग मेकअप स्प्रे क्या होता है?

लेग मेकअप स्प्रे (Leg Makeup Spray) एक लिक्विड बेस्ड मेकअप होता है, जिसे पैरों पर स्प्रे करके स्किन को स्मूद, इवन और ग्लोइंग बनाया जाता है। यह पैरों के दाग, वेन्स और टैनिंग को कवर करके एक फ्लॉलेस लुक देता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे फाउंडेशन चेहरे पर काम करता है।

और पढ़ें -  प्रिंसेस कट ब्लाउज डिजाइन, बैकलेस में चुनें सुंदर 6 नए डिजाइन

घर पर कैसे बनाएं लेग मेकअप स्प्रे (DIY Leg Makeup Spray)

घर पर लेग मेकअप स्प्रे बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती।

  • सबसे पहले एक साफ स्प्रे बॉटल (Spray Bottle) लें। 
  • इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) डालें, जो स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाए रखता है। 
  • अब इसमें एक चम्मच फाउंडेशन (Foundation) मिलाएं, जो आपकी स्किन टोन से मैच करता हो ताकि नेचुरल फिनिश मिले। 
  • इसके बाद आधा चम्मच बॉडी ऑयल (Body Oil) या बेबी ऑयल (Baby Oil) डालें, जिससे पैरों में हल्की शाइन आएगी। 
  • एंड में थोड़ा गुलाब जल (Rose Water) डालकर सभी चीजों को अच्छे से शेक कर लें।

लेग मेकअप लगाने का सही तरीका (How to Apply Leg Makeup Spray)

लेग मेकअप स्प्रे लगाने से पहले पैरों को अच्छे से साफ और मॉइस्चराइज (Moisturize ) कर लें। अब स्प्रे को पैरों पर हल्के-हल्के छिड़कें और हाथ या मेकअप स्पंज (Makeup Sponge) की मदद से अच्छे से ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि इसे समान रूप से फैलाएं ताकि कोई पैच नजर न आए। अगर आपको ज्यादा कवरेज चाहिए, तो आप दूसरी लेयर भी लगा सकती हैं।

और पढ़ें - बेबी बेडरूम 7 डिजाइन, चाइल्ड रूम में मिस ना करें ये चीजें

लंबे समय तक टिकाने के टिप्स

अगर आप चाहती हैं कि आपका लेग मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, तो इसे सेट करना जरूरी है। इसके लिए हल्का सा टैल्कम पाउडर (Talcum Powder) लगाएं या सेटिंग स्प्रे (Setting Spray) का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप स्मज (Smudge) नहीं होगा और कपड़ों पर ट्रांसफर भी कम होगा।

DIY लेग मेकअप के फायदे

घर पर बना लेग मेकअप स्प्रे पूरी तरह कस्टमाइज (Customize) किया जा सकता है। आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन की मात्रा बदल सकती हैं और चाहें तो इसमें हाईलाइटर (Highlighter) मिलाकर ग्लो बढ़ा सकती हैं। यह सस्ता, आसान और केमिकल-फ्री (Chemical-Free) ऑप्शन भी है, जो स्किन के लिए ज्यादा सेफ होता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Smokey Eye Look: ग्लोरियस ग्लैम का सीक्रेट, बेबो से 6 आई मेकअप लुक
प्रिंसेस कट ब्लाउज डिजाइन, बैकलेस में चुनें सुंदर 6 नए डिजाइन