Lemon Cleaning Hack:नींबू सिर्फ हेल्थ के लिए ही फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि घर की सफाई में भी यह बेहद कारगर होता है। यहां पर हम आपको 6 क्लीनिंग हैक बताने जा रहे हैं, जिसमें आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं।
नींबू सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि घर की सफाई के लिए भी बेहद कारगर और सस्ता उपाय है। इसके एसिडिक और एंटीबैक्टीरियल गुण इसे एक प्राकृतिक क्लीनर बनाते हैं। खास बात यह है कि नींबू का रस ही नहीं, उसका छिलका भी काम आता है, जिससे फूड वेस्ट भी कम होता है। अगर आप केमिकल क्लीनर पर पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं, तो नींबू से 6 चीजों को चमका कर खुशबूदार बना सकती हैं।
27
लाइमस्केल हटाने के लिए
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड नलों पर जमे लाइमस्केल को हटाने में मदद करता है। आधा नींबू प्रभावित हिस्से पर रगड़ें, कुछ देर छोड़ दें और फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें।नल दोबारा चमकने लगेंगे।
37
चॉपिंग बोर्ड की सफाई
किचन में मौजूद लकड़ी की चॉपिंग बोर्ड की सफाई आप नींबू से कर सकते हैं। इससे इसमें मौजूद सारे बैक्टीरिया-फंगस खत्म हो जाएंगे और चॉपिंग बोर्ड सैनिटाइज हो जाएगा। सबसे पहले आधा नींबू लें, फिर चॉपिंग बोर्ड पर थोड़ा नमक डाले और ऊपर से नींबू का रस। फिर आधे नींबू से इसे रगड़कर अच्छी तरह साफ कर लें। अंत में पानी से धो लें, बोर्ड साफ और फ्रेश दिखेगा।
47
माइक्रोवेव की ग्रीस हटाने के लिए
एक कटोरी पानी में आधा नींबू डालकर उसे 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। भाप अंदर जमी गंदगी और ग्रीस को ढीला कर देगी। इसके बाद कपड़े से पोंछें। इससे माइक्रोवेव चमक उठेगा। किचन में ताजगी भरी खुशबू भी फैल जाएगी।
57
सफेद कपड़ों को चमकाने के लिए
नींबू को ब्लीच का नेचुरल ऑप्शन माना जाता है। वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट के साथ एक चौथाई कप नींबू का रस डालें। यह कपड़ों की सफेदी बढ़ाने और हल्के दाग हटाने में मदद करता है।
67
फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए
नींबू को अंदर से खाली करें और उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा भर दें।इसे फ्रिज में रख दें।बेकिंग सोडा बदबू सोख लेगा और नींबू की खुशबू फ्रिज को फ्रेश रखेगी।
डिशवॉशर के टॉप रैक पर आधा नींबू रख दें। बेहतर नतीजे के लिए एक छोटी कटोरी में सफेद सिरका भी साथ रखें। यह ग्लासवेयर को चमकदार बनाएगा और मशीन की बदबू भी दूर करेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.