5 अंगों पर तिल महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली, क्या आपके शरीर में हैं?

Published : Jun 10, 2025, 03:04 PM IST
Lucky-mole-on-female-body

सार

महिलाओं के शरीर पर कुछ तिल बेहद शुभ माने जाते हैं। माथे, गले, दिल, हथेली और होंठ पर तिल होने का क्या है मतलब, जानिए।

Lucky mole on female body: वैसे तो शरीर में तिल होना आम बात है, लेकिन समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर पर मौजूद कुछ तिल बेहद शुभ और भाग्यशाली माने जाते हैं। खासकर अगर महिलाओं के शरीर पर इन पांच जगह तिल होते हैं, तो ऐसी महिलाएं मायके से लेकर ससुराल में सभी लोगों के लिए लकी होती है और घर में सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि महिलाओं के शरीर पर कौन से तिल शुभ होते हैं और इनका संबंध क्या होता है।

महिलाओं के शरीर पर ये पांच तिल जुड़े हैं भाग्य से (Auspicious mole placement in women)

माथे पर तिल

अगर किसी महिला के माथे पर तिल हैं, तो यह सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी महिलाएं मायके से लेकर ससुराल में सौभाग्य लेकर आती है, जिस भी घर में वह जाती है वहां उन्नति के मार्ग खोलती हैं।

गले पर तिल

जिन महिलाओं के गले पर तिल होता है, वह ऐश्वर्य और वैभव का प्रतीक मानी जाती है। ऐसी महिलाओं के पास पैसों की कभी कमी नहीं होती है। यह अपने पार्टनर के लिए भी तरक्की लाती हैं और उनके पास कभी भी कोई आर्थिक समस्याएं नहीं आती है।

दिल पर तिल

दिल यानी कि छाती पर जिस महिला को तिल होता है, वह ममता से भरी हुई होती है। यह एक मां के रूप में खुद को साबित करती हैं और सारे कर्तव्य का पालन सच्ची निष्ठा और धर्म संकल्प से करती हैं।

दाईं हथेली पर तिल

जिन महिलाओं के दाईं हथेली पर तिल होता है, वह बहुत धनवान होती है। यह काम करने में विश्वास करती हैं, अपने बलबूते पर सफलता हासिल करती है और व्यापार और नौकरी में तरक्की करती है।

होंठ के ऊपर तिल

जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर या आस पास तिल होता है, ऐसी महिलाओं की कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी होती है। यह बहुत जल्दी लोगों को आकर्षित कर लेती हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखी होता है। यह हमेशा मीठी बातें बोलती हैं, जिससे लोग इनसे इंप्रेस होते हैं। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डेली में पहनें नियॉन कोल्हापुरी चप्पल, 5 ट्रेंडी कलर हर आउटफिट पर दिखेंगे परफेक्ट
Monsoon Alert: बारिश में सांपों से बचना है तो हर घर को पता होने चाहिए ये 5 उपाय