
ट्रैवल डेस्क। दिसंबर शुरू होते ही भारतीय टूरिस्ट कभी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करते हैं तो कभी भारत घूमते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग शिमला, मनाली, कश्मीर राजस्थान, गोवा और केरल जैसी जगहें जाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते है इन प्लेसेस के अलावा भी देश में एक ऐसा राज्य स्थित है जो अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की। यहां पर इतिहास-संस्कृति के अलावा वाटरफॉल,बड़े-बड़े किले और ऐसी चीज मिलेगी जो शायद ही आपने कहीं देखी हो। तो चलिए जानते हैं यहां पर घूमने के लिए बढ़िया जगह।
मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है जो ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों की अनूठी छाप प्रस्तुत करता है। इसके केंद्रीय स्थान और सांस्कृतिक धरोहरों के कारण यहां पर विदेशी पर्यटक आना पसंद करते हैं। जबकि अब धीरे-धीरे भारतीय टूरिस्ट भी मध्य प्रदेश का रूख कर रहे हैं।
2. 11वीं शताब्दी में तैयार हुआ जबलपुर स्थित मदन महल किला भी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह किला इसलिए भी खास है क्योंकि इसका निर्माण एक पहाड़ी पर किया गया है। जहां से जबलपुर शहर का शानदार नजारा दिखता है। जानकारी के अनुसार किले का इस्तेमाल शाही परिवार के घोड़े और सेनी की सुविधा के लिए किया जाता था।
3. मध्य प्रदेश के बारे में आपने कुछ ना सुना हो लेकिन खजुराहो की मूर्तियों के बारे में जरूर सुना होगा। जिसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का खिताब मिला है। यहां पर मूर्ति कला और सुंदर मंदिरों की छाप देखने को मिलती है। यहां के मंदिरों में बनी कामुक और कलात्मक नक्काशी विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है।
4. मध्य प्रदेश आ रहे हैं तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क का दीदार जरूर करें। यह कभी रीवा के महाजाओं का शिकार की जगह हुआ करती थी। लेकिन वक्त के साथ ये अब सरकार के आधीन है। इसे अब नेशनल पार्क बना दिया गया है। जहां बाघ संरक्षण किया जाता है इस जंगल में देश की सबसे ज्यादा बाघ पाए जाते हैं अगर आप वन्यजीव प्रेमी है तो यहां जरूर आए।
ये भी पढ़ें- यूरोप की ये जगह वीजा फ्री ! सालों तक रुकने की छूट,जानें और बहुत कुछ..
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.