
लाइफस्टाइल डेस्क: जब से महाकुंभ शुरू हुआ है तब से कुछ ना कुछ वायरल वीडियो सोशल मीडिया में जरूर आ रहे हैं।इन सब के बीच माला बेचने वाली मोनालिसा का लुक मानों लोगों के दिलों में बस गया हो। अपीलिंग आई लुक और खूबसूरती से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मोनालिसा मानों सोशल मीडिया स्टार बन गई हो। अब तक मोनालिसा की आंखों के हर जगह चर्चे हो रहे थे लेकिन अब मोनालिसा का न्यू मेकअप लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। मोनालिसा वायरल वीडियो में मेकअप करवाते दिख रही हैं। उनका ये लुक सोशल मीडिया फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
एक पार्लर वाली दीदी मोनालिसा का मेकअप करते दिख रही हैं। मोनालिसा ने लाल रंग की कुर्ती पहनी है। साथ में सफेद मोतियों का मल्टीलेयर माला भी पहना है। उनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम होठों में लगी ब्राउन लिपस्टिक कर रही है। अपनी आंखों को और खूबसूरत बनाने के लिए और माथे में छोटी बिंदी भी लगाई है। वहीं लंबे और काले बालों को कर्ल किया गया है। यानी पूरी तरह से मोनालिसा बदल गई हैं। सिर में लगा फ्लोरल क्राउन उन्हें परियों वाला लुक दे रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल वीडियो के अगर आप कमेंट्स पढ़ेंगे तो सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरीके से मोनालिसा की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि मोनालिसा की खूबसूरती नेचुरल है। वहीं कुछ लोग मोनालिसा की आंखों को ऐश्वर्या राय की आंखों से कंपेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का यह भी मानना है कि मोनालिसा को मेकअप नहीं करना चाहिए। वह बिना मेकअप के ही बेहद खूबसूरत दिखती हैं। मोनालिसा के साथ अब उनकी बहन के लुक के भी चर्चे जोरो पर हैं।
और पढ़ें: ऊर्फी जावेद का वायरल फेस मास्क सर्दियों में रूखी त्वचा को बनाएगा रुई सा मुलायम
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.