घर पर 2 तरीके से बनाएं DIY Eyeliner, पाएं नेचुरल और किलर लुक

Published : May 09, 2025, 04:07 PM IST

Make DIY Eyeliner at Home: खूबसूरत आंखों के लिए घर पर नेचुरल आईलाइनर बनाना सीखें। एक्टिवेटेड चारकोल या कोको पाउडर से आसानी से बनाएं अपना आईलाइनर।

PREV
15

खूबसूरत आंखें किसी की भी खूबसूरती को बढ़ा देती हैं। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। सदियों से आंखों में काजल का इस्तेमाल होता आ रहा है। आप घर पर भी आईलाइनर बना सकते हैं। आप इसे कम चीजों से आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं DIY आईलाइनर बनाने के बारे में।

25

आईलाइनर बनाने के लिए आप एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल स्किन केयर में भी किया जाता है। आईलाइनर बनाने के लिए ये तरीके अपनाएं।

आईलाइनर बनाने की सामग्री

  • एक्टिवेटेड चारकोल - आधा चम्मच
  • नारियल का तेल - आधा चम्मच
  • एलोवेरा जेल
35

आईलाइनर बनाने की विधि

आईलाइनर बनाने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल में नारियल का तेल मिलाएं। इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं। सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर साफ डिब्बे में रख लें। यह आईलाइनर आपको बेहतरीन लुक देगा।

45

दूसरा तरीका

आईलाइनर के लिए आप दूसरा तरीका अपना सकती हैं। आप कोको पाउडर आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल ब्राउन और अलग-अलग रंग के आईलाइनर काफी चलन में हैं।

आईलाइनर बनाने की सामग्री

  • कोको पाउडर - आधा चम्मच
  • एलोवेरा जेल
  • नारियल का तेल - 1 से 2 बूंद
55

आईलाइनर बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए कोको पाउडर, एलोवेरा जेल और नारियल तेल को मिला लें। इस तरह आप ब्राउन रंग का आईलाइनर तैयार कर सकती हैं। अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने और खुद को अच्छा लुक देने के लिए आपको यह आईलाइनर जरूर ट्राई करना चाहिए।

Recommended Stories