
लाइफस्टाइल डेस्क। घर में मार्बल और टाइल्स देखने में जितने सुंदर लगते हैं। उतना ही ज्यादा इनका रखरखाव करना पड़ता है। टाइल्स का रंग अगर हल्का तो ये गंदे भी हो जाते हैं। इतना ही नहीं, गलती से टाइल्स या मार्बल में कुछ गिर गया तो तब तो आफत है। चाहे कितनी भी कोशिश कर लो ये जाते ही नहीं और घर का पूरा लुक खराब कर देते हैं। आप भी इसी परेशानी से जूझ रही हैं तो अब टेंशन फ्री होने का वक्त आ गया है। दरअसल, हम आपके लिए कुछ ऐसे ईजी हैक्स लेकर आये हैं। जिनकी मदद से न केवल दाग हटेंगे बल्कि टाइल्स भी बिल्कुल चांदी से चमकने लगेंगे तो चलिए उन ट्रिक्स के बारे में।
मार्बल या फिर टाइल्स साफ करने के लिए महंगे-महंगे डिशवॉसर की बजाय आप नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले नींबू की छिल्कों को थोड़े से डिर्जेंट के साथ ग्राइंडर कर लें। ये आपको मार्बल और बर्तन दोनों साफ करने में मदद करेगा, हालांकि दोनों का तरीका थोड़ा अलग है। ग्राइंडर करने के बाद आप छन्नी से इसे छान लें। इस दौरान काफी पल्प भी बचेगा। अगर लिक्विड स्टोर करना चाहती हैं तो इसे पानी के साथ फिर से पीस सकती हैं।
ये भी पढ़ें- गद्दों की बदबू से मिलेगा छुटकारा ! इन ट्रिक्स की मदद से करें साफ
अब लिक्विड तो तैयार हो गया है, टाइल्स साफ करना है तो मिश्रण में आधा कप विनेगर मिलाये। ये शेल लाइफ बढ़ाता है। अब इसमें कोई भी सेनेटाइजर मिलाएं। इससे झाग भी खत्म हो जाएगा। इसका इस्तेमाल लाइजोल की तरह कर सकती हैं। जब भी पोछा लगाएं उसमें एक ढक्कन मिश्रण मिला लें। हर रोज इस्तेमाल करने से टाइल्स बिल्कुल चमक उठेंगे। वहीं, अगर बर्तन साफ करने हैं तो विनेगर के साथ थोड़ा मीठा सोडा मिलाएं। इससे पुराने से पुराने बर्तन नये जाएंगे। खास बात है नींबू की खुशबू हर किसी की पसंद आती है। ऐसे में आप भी इसका यूज कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Rice water का फायदे अनेक, बालों से लेकर स्किन पर करता है मैजिक!
ये भी पढ़ें- चूहों के आतंक पर लगेगा ब्रेक ! मात्र 20रु में पाएं हमेशा के लिए छुटकारा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.