घर से चूहों को भगाने के आसान घरेलू उपाय जानें। बिना केमिकल के, घर में मौजूद चीजों से चूहे भगाएं। आटे, चीनी, घी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके चूहों से छुटकारा पाएं। चूहेदानी और लौंग जैसे अन्य उपाय भी आजमाएं।

लाइफस्टाइल डेस्क। चूहों की परेशानी लगभग हर घर में रहती है। अगर इन्हें सही वक्त पर पकड़ा न जाये तो भारी नुकसान कर देते हैं। इतना ही नहीं घर पर चूहों का आतंक कई हेल्थ प्रॉबल्म भी लेकर आता है। चूहों को भगाने के लिए लोग कई तरह के कैमिकल और न जानें क्या-क्या इस्तेमाल करते हैं। आप भी तरह-तरह की ट्रिक्स अपनाकर परेशान हो चुकी हैं लेकिन चूहे भागने का नाम नहीं ले रहे हैं तो अब टेंशन मत लें। दरअसल, आज हम आपके लिए बिल्कुल ईजी ट्रिक लेकर आये हैं। खास बात है, इसे ट्राई करने के लिए को भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं लगेगा। आप घर पर रखी चीजों से चूहें भगा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से चूहे कैसे भगाएं ?

चूहे अक्सर खाने की चीजों में ज्यादा अट्रेक्ट होते हैं। उन्हें बुलाने के लिए आप थोड़ा सा गेहूं का आटा, चीनी और घी लें। अब इसकी मदद से डो तैयार कर लें। इन्हें छोटे-छोटे लड्डू का शेप दे दें। आप सोचेंगे इससे चूहे बढ़ेंगे हालांकि ऐसा नहीं है। चूहे तब भागते हैं जब उन्हें खाने का सामान मिलता है। ये तो खाने के लिए हो गया है। अब उन्हें भगाने के लिए थोड़ा से डिटर्जेंट और फिनाइल की गोली ले लें। ये किसी भी दुकान में मिल जायेंगी। इसे डो में भरकर रखकर गोली बना लें। अब इसे घर के हर कोने और किनारे पर डाल दें। ऐसा करने से चूहे मरेंगे नहीं और वह बदबू से भाग जायेंगे।

ये भी पढ़ें- "जब शादी खुशी नहीं दर्द बन जाती है", मौत को गले क्यों लगा रहीं महिलाएं ? जानें

चूहे भगाने के लिए टिप्स

चूहों को भगाना कोई साधारण काम नहीं है। इसलिए धैर्य रखें। साथ ही समय-समय पर सफाई करते रहे। इसके अलावा आप चूहों को भगाने के लिए चूहे दानी, लौंग, पुदीना जैसे चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर लगता है सारे उपाय अपनाने के बाद भी चूहे नहीं भाग रहे हैं तो स्पेशल कैमिकल टीम को बुला सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हेल्दी+होटल वाला स्वाद एक साथ ! 10 मिनट में बनाएं अंडा पराठा, देखें रेसिपी

ये भी पढ़ें- मिलेगी घोड़े जैसी फुर्ती, खाएं 8 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स