
Masoor Dal Face Packs: गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल, पसीना से चेहरे की रंग उड़ जाती है। स्किन को बेदाग रखने की चाहत पर पानी फिरने लगता है। लेकिन आप इस बेनूर से मौसम में भी चेहरे पर नूर ला सकती हैं। वो भी किचन में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों के जरिए। महंगे प्रोडक्ट के चक्कर में हम नेचुरल चीजों की ताकत को नजरअंदाज कर देते हैं। मसूर दाल यानी लाल मसूर, एक ऐसा ही घरेलू उपाय है जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखार सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है जो स्किन टोन को सुधारती है, दाग-धब्बों को हल्का करती है और रंगत निखारती है।
मसूर दाल से हम कई तरह के फेसमास्क बना सकते हैं। जो आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो ला सकता है। स्किन बेदाग रहेगा और हर कोई आपकी तारीफ करेगा। नीचे दिए गए कुछ DIY फेस पैक आप भी ट्राई कर सकती हैं।
1. मसूर दाल और दूध फेस पैक
सामग्री:
2 चम्मच मसूर दाल पाउडर
4 चम्मच दूध
बनाने की विधि
मसूर दाल पाउडर और दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें। यह फेस पैक रंगत को निखारता है, दाग-धब्बे हल्के करता है और त्वचा को हाइड्रेट करता है।
2. मसूर दाल और हल्दी फेस पैक
सामग्री:
2 चम्मच मसूर दाल पाउडर
1 चम्मच हल्दी
3 चम्मच दही
विधि:
मसूर दाल पाउडर,हल्दी और दूध को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। फिर चेहरे पर हल्के हाथों से गोलाई में लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें। यह पैक पिग्मेंटेशन, जलन और मुंहासों को कम करता है।
3. मसूर दाल और बेसन फेस पैक
सामग्री:
2 चम्मच मसूर दाल पाउडर
1 चम्मच बेसन
3 चम्मच दही
चुटकी भर हल्दी
विधि:
मसूर दाल पाउडर, बेसन, हल्दी और दही को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।20-25 मिनट बाद धो लें। यह पैक त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और मुंहासे तथा झाइयों को कम करता है।
4. मसूर दाल और नारियल तेल फेस पैक
सामग्री:
2 चम्मच मसूर दाल पाउडर
1 चम्मच नारियल तेल
2 चम्मच दूध
चुटकी भर हल्दी
विधि:
सारी चीजों को पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाएं और 25 मिनट बाद धो लें। यह पैक त्वचा को पोषण देता है और ड्रायनेस व डार्क स्पॉट्स को कम करता है।
5. मसूर दाल और संतरे के छिलके का फेस पैक
सामग्री:
2 चम्मच मसूर दाल पाउडर
1 चम्मच चंदन पाउडर
1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
4 चम्मच दूध
बनाने की विधि
मसूर दाल पाउडर में चंदन, संतरे का पाउडर और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर 15 मिनट तक सूखने दें और सामान्य पानी से धो लें। यह फेस पैक इंस्टैंट ग्लो देता है। इन फेस पैक्स का उपयोग सप्ताह में 2 से 3 बार करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.