Hair Care: सिर्फ 2 चीजों से बनाएं ये तेल, बाल हो जाएंगे घने और मजबूत

Published : Apr 28, 2025, 04:55 PM IST
hair care tips

सार

Hair Care Remedies: घर पर प्याज का तेल बनाकर बालों को मजबूत, घना और काला बनाएं। जानिए प्याज का तेल घर पर कैसे बनाते हैं। 

Hair Care Tips: बालों को स्वस्थ रखने के लिए महिलाएं न जाने किन-किन शैंपू, कंडीशनर हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं। बावजूद इसके उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता है। अगर आप भी झड़ते हुए बाल, बालों में रूखापन की समस्या से परेशान हैं तो अब समय आ गया है कि कुछ आसान सा ट्राई किया जाए। आज हम आपके लिए एक ऐसा तेल (Home Made Oil) लेकर आए हैं। जिस घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। ये बालों को मोटा घना और मजबूत बनाता है। 

दरअसल हम बात कर रहे हैं प्याज के तेल की (Onion Oil) जो केवल सेहत के लिए नहीं बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। अगर बाल कमजोर हो और कुछ ज्यादा ही पतले हो जाए तो प्याज का तेल लगाना फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए जानते हैं घर पर प्याज का तेल कैसे बनाया जाता है।

प्याज का तेल बनाने के लिए जरूरी सामान 

मीडियम साइज के दो प्याज

एक चौथाई कप लहसुन

करी पत्ता

एक कप नारियल का तेल

एक कप सरसों का तेल

2 से 3 विटामिन ई के कैप्सूल

प्याज का तेल घर पर कैसे बनाते हैं? ( How to make onion oil) 

  1. सबसे पहले प्याज को काट लें और एक ग्राइंडर में बिना पानी डालें इस दरदरा पीस लें। फिर इसमें दो चम्मच सरसों का तेल मिलाएं। अब इसे पीसकर बिल्कुल फाइन पीस तैयार कर लें।

2. प्याज का पेस्ट तैयार हो जाए तो इसमें खड़े कटे हुए लहसुन डालें और साथ में मीठा नीम यानी करी पत्ता भी ऐड करें। करी पत्ता बालों का ख्याल रखता है और नेचुरल तौर पर नरिश करने का काम भी करता है। यदि आपके पास कुछ ज्यादा ही रूखें हैं तो मेथी के दाने भी दो चम्मच डाल सकती हैं।

3. पेस्ट बनाकर तैयार है अब इसका तेल निकालने के लिए किसी भी लोहे की कढ़ाई में सारा पेस्ट के साथ 200 ग्राम सरसों का तेल डालें। अब साथ में नारियल का तेल मिलकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसे गैस पर दो से तीन मिनट‌ तक हाई फ्लेम पर चढ़ा दें। जब तक कढ़ाई गरम नहीं हो जाती है। फिर इसे बिल्कुल स्लो फ्लेम पर पकन दें। इस दौरान प्याज जलना नहीं चाहिए। ऐसा करने में 30 से 40 मिनट का समय लग सकता है। जब यह झाग छोड़ दे तो गैस बंद करके आधा घंटे के ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे किसी भी कटोरी में कपड़े की मदद से छान लें। बस  तेल बनकर तैयार है। इसे टाइट कंटेनर में स्टोर करके लंबे वक्त तक यूज कर सकते हैं। व

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना ब्रश भी मिलेगा परफेक्ट स्मोकी आई लुक, जानिए आसान मेकअप हैक
Makeup Fixer Hacks: सिर्फ चेहरे के लिए नहीं, इन 10 कामों में भी आता है काम