तेल-मसालों से कपड़े नहीं होंगे गंदे, ऐसे हटाएं दाग

Published : Apr 27, 2025, 05:05 PM IST
remove cloth stian

सार

शादी-ब्याह के बाद भी कपड़े नए जैसे बनाए रखने के आसान स्टेप्स और टिप्स पाइए। तुरंत पढ़ें और अपने हैवी कपड़ों को फिर से चमकदार बनाएं!

How to Remove Stain from Clothes: महंगे से महंगे कपड़ों में अक्सर दाग लग जाते हैं। कई बार तो कोशिश करने पर भी नहीं जाते हैं। शादी-ब्याह के दौरान कपड़ों में लगे दाग छुटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में आपके कपड़ों में भी जिद्दी दाग लग गए हैं तो इन्हें साफ करना बहुत आसान है। इसके लिए वॉशिंग मशीन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इन्हें धुलने के लिए मशीन की जरूरत तो नहीं पडे़गी। आप हाथों से इन्हें साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, कपड़ों से दाग हटाने का सबसे आसान तरीका।

कपड़ों में लगे दाग कैसे हटाएं-

1) कपड़ों को पानी में भिगोकर रख दें

सबेसे पहले दाग लगे कपड़ों को धोने से पहले उन्हें भिगो देना चाहिए। अगर आप सीधे रगड़ कर धोने की कोशिश करेंगे, तो दाग और ज़्यादा फैल सकता है। इसलिए दाग लगे कपड़े को पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें। इससे दाग धुंधले हो जाते हैं, आप इसे फिर आसानी से साफ कर सकते हैं।

2) लिक्विड डिश सोप का इस्तेमाल

ये बात बहुत कम लोगों को पता होती है, लिक्विड डिश सोप दागों को आसानी से हटाने में मदद करता है। पानी में भिगोने के बाद, डिश सोप लगाकर दाग वाले कपड़े को अच्छी तरह रगड़ें। 10 मिनट ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो दें। इससे भी दाग साफ हो जाते हैं।

3) गरम पानी से धुलें कपड़ें

यदि कपड़ों में खून और चॉकलेट के दाग लगे हैं तो इसे हटाने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। आप पहले गुनगुने पानी से कपड़ों को धो लें। फिर इसे डिटर्जेंट से साफ करें। इससे भी दाग आसानी से साफ हो जाते हैं।

4) तेल के दाग कपड़ों से कैसे हटाएं

यदि, कपड़ों में तेल के दाग लगे हैं तो इसे आसानी के हटाने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल बढ़िया रहता है। हालांकि बावजूद इसके दाग नहीं गया है तो आप कपड़े को सूखने नहीं दे। इससे दाग कभी नहीं जाएगा और ये पक्का हो जाएगा।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना ब्रश भी मिलेगा परफेक्ट स्मोकी आई लुक, जानिए आसान मेकअप हैक
Makeup Fixer Hacks: सिर्फ चेहरे के लिए नहीं, इन 10 कामों में भी आता है काम