Matchbox Moisture Removal: मानसून में बार-बार सील जाती है माचिस? जानें नमी दूर करने के Tips

Published : Aug 26, 2026, 01:00 PM IST
how to store matchsticks in monsoon

सार

Match Stick Moisture Removal Tips: मानसून में माचिस बार-बार सील जाती है तो ट्राई करें ये आसान स्टोरेज और नमी हटाने के तरीके। जानें एयरटाइट डिब्बा, सिलिका जेल, चावल और सही जगह पर रखने से माचिस को लंबे समय तक सूखा रखने के आसान टिप्स।

Matchbox Storing Tips: मानसून में हवा में नमी बढ़ने से माचिस की तीलियां जल्दी सील जाती हैं और आग नहीं पकड़तीं। अगर आपके घर में भी बारिश के दिनों में माचिस बार-बार खराब हो रही है, तो इसे सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है। कुछ आसान घरेलू उपायों से तीलियों को नमी से बचाया जा सकता है और सील चुकी माचिस को दोबारा इस्तेमाल के लायक बना सकते हैं।

एयरटाइट डिब्बे में रखें

माचिस की डिब्बियों को खुली जगह रखने के बजाय एयरटाइट प्लास्टिक या कांच के कंटेनर में रखें। डिब्बे के अंदर नमी जाने की संभावना कम होगी। एक साथ कई माचिस रखें तो हर डिब्बी को सूखा और साफ रखना भी जरूरी है।

सिलिका जेल यूज करें

जूते, बैग या इलेक्ट्रॉनिक सामान के पैकेट में मिलने वाले सिलिका जेल पाउच को फेंकने के बजाय माचिस के स्टोरेज कंटेनर में रख सकते हैं। यह आसपास की नमी सोखने में मदद करता है। ध्यान रखें कि पाउच फटा हुआ न हो और बच्चों की पहुंच से दूर हो।

चावल से रखें नमी दूर

अगर सिलिका जेल नहीं है, तो सूखे चावल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक छोटे कपड़े की पोटली में थोड़े सूखे चावल बांधकर कंटेनर में रखें। चावल नमी को सोखने में मदद करेगा। इसे माचिस की तीलियों से सीधे रगड़ने या मिलाने से बचें।

सीलन वाली माचिस को पहले सुखाएं

हल्की नमी वाली माचिस को इस्तेमाल करने से पहले सूखी, हवादार जगह पर कुछ समय रखें। तेज गर्मी, गैस की लौ या आग के पास रखकर सुखाने की कोशिश न करें। इससे दुर्घटना का खतरा हो सकता है। पूरी तरह सूखने के बाद ही माचिस को कंटेनर में रखें।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: छोटे किचन के लिए बड़े काम के ऑर्गेनाइजर्स, स्पेस की प्रॉब्लम होगी सॉल्व

तवा पर सेक कर दूर करें माचिस की नमी

माचिस पुरी तरह सील चुकी है, और ठिक करना है तो आप उसे गर्म तवा में कुछ देर के लिए छोड़ दें। तवे की गर्माहट से माचिस की नमी दूर होगी और वह फिर से जलेगी। ध्यान रखें की तवा के ऊपर माचिस रखने के बाद गैस चालू न छोड़े गैं नहीं तो माचिस तेज तापमान में जल सकती है और दुर्घना हो सकती है।

स्टोरेज की जगह बदलें

मानसून में माचिस को सिंक, गैस स्टोव, खिड़की या बाथरूम जैसी नमी वाली जगहों से दूर रखें। रसोई की ऐसी अलमारी में रखें जहां पानी की भाप कम पहुंचती हो। माचिस के डिब्बे को सीधे फर्श पर रखने के बजाय सूखी ऊंची जगह पर रखें। बारिश के दिनों में माचिस वाली डिब्बी में चावल के कुछ दाने या फिर सिलका जेल के कुछ पैकेट जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें- How to Fix Gas Lighter: बंद गैस लाइटर को कैसे ठीक करें? 2 मिनट में लौटाएं चिंगारी, नहीं होगा नया खरीदने का झंझट

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रक्षा बंधन पर 21-25 साल की बहन को क्या दें? Working Sister के लिए ये 10 गिफ्ट हैं एकदम परफेक्ट
How to Fix Gas Lighter: बंद गैस लाइटर को कैसे ठीक करें? 2 मिनट में लौटाएं चिंगारी, नहीं होगा नया खरीदने का झंझट