How to Fix Gas Lighter: बंद गैस लाइटर को कैसे ठीक करें? 2 मिनट में लौटाएं चिंगारी, नहीं होगा नया खरीदने का झंझट

Published : Aug 26, 2026, 11:16 AM IST
how to fix gas lighter no spark

सार

Gas Lighter Spark Not Working: गैस लाइटर से चिंगारी निकलना बंद हो गई है? जानें नोजल की सफाई, नमी हटाने और स्पार्क की जांच के आसान तरीके। इन तरीकों से आप घर पर आसानी से गैस लाइटर ठीक कर सकते हैं, और किस स्थिति में घर पर लाइटर ठिक नहीं करना चाहिए, चलिए जानते हैं।

How To Repair Gas Lighter Gun: गैस लाइटर से अचानक चिंगारी निकलना बंद हो जाए तो हर बार नया लाइटर खरीदने की जरूरत नहीं है। कई बार नोजल पर गंदगी, नमी या इलेक्ट्रोड की गलत पोजिशन के कारण इग्निशन काम नहीं करता। कुछ आसान और सही तरीकों से आप इसकी चिंगारी को दोबारा बेहतर कर सकते हैं।

सबसे पहले लाइटर की सफाई करें

लाइटर यूज करते समय नोजल के आसपास तेल, धूल या खाने के टुकड़े जमा हो सकते हैं। गैस बंद करके लाइटर को बाहर से अच्छी तरह पोंछें। नोजल के आसपास जमी गंदगी को सूखे मुलायम ब्रश या कॉटन बड से धीरे-धीरे साफ करें। किसी नुकीली धातु की चीज से नोजल को न कुरेदें।

नमी को अच्छी तरह हटाएं

कभी-कभी लाइटर गीला होने पर स्पार्क कमजोर या पूरी तरह बंद हो जाता है। लाइटर को सूखे कपड़े से पोंछकर कुछ समय हवा और धूप में सूखने दें। इसे आग, गैस की लौ या हेयर ड्रायर की गर्म हवा के पास रखकर सुखाने की कोशिश न करें।

स्पार्क इलेक्ट्रोड की जांच करें

लाइटर में गैस के पास छोटा इलेक्ट्रोड होता है, जहां से चिंगारी निकलती है। अगर यह टेढ़ा हो गया है या अपनी जगह से हिल गया है, तो स्पार्क सही जगह नहीं बन सकता। इसे हाथ या औजार से मोड़ने के बजाय लाइटर बदलना ज्यादा सही है, खासकर अगर अंदर गैस मौजूद हो, तो ।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: छोटे किचन के लिए बड़े काम के ऑर्गेनाइजर्स, स्पेस की प्रॉब्लम होगी सॉल्व

क्लिक करने पर चिंगारी न आए तो

अगर बटन दबाने पर लगातार क्लिक की आवाज आती है लेकिन स्पार्क दिखाई नहीं देता, तो इग्निशन सिस्टम खराब हो सकता है। ऐसे में लाइटर को खोलकर अंदर का मैकेनिज्म ठीक करने की कोशिश न करें। डिस्पोजेबल लाइटर को रिपेयर करने के बजाय नया लाइटर यूज करना सुरक्षित है।

चिंगारी आ रही है लेकिन गैस नहीं जल रही

अगर स्पार्क साफ दिखाई दे रहा है, फिर भी लौ नहीं बन रही, तो गैस की सप्लाई या नोजल में समस्या हो सकती है। लाइटर को गैस चूल्हे के पास टेस्ट न करें। गैस की गंध महसूस हो तो तुरंत यूज बंद करें, जगह को हवादार करें और किसी भी तरह की आग या स्पार्क से दूर रहें।

इसे भी पढ़ें- Open Kitchen Design: ओपन किचन नहीं लगेगा छोटा या मैसी, इन 5 डिजाइन से घर दिखेगा मॉडर्न और क्लासी

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रक्षाबंधन में लंबे बालों पर खूब जचेंगे ये 6 स्टाइलिश और ट्रेंडी हेयरस्टाइल
Rakhi Gifts for Brother: 21 से 30 साल के भाई को दें ये 10 हटके गिफ्ट, सालों तक रहेगा याद