
Rakhi gifts for adult brother: 21 से 30 साल की उम्र में भाई को राखी पर गिफ्ट देते समय सिर्फ यह न देखें कि चीज देखने में कितनी अच्छी है। यह भी सोचें कि क्या वह उसकी जिंदगी में काम आएगी या दोनों भाई-बहन के बीच कोई खूबसूरत याद बनाएगी? अगर आप भाई को सामान्य परफ्यूम वैलेट से कुछ अलग देना चाहती हैं, तो ये 10 ideas आपके काम आ सकते हैं।
अगर भाई नौकरी या पढ़ाई के लिए घर से अलग रहता है और उसने अपना छोटा सा अपार्टमेंट लिया है, तो उसके लिए First Apartment Starter Box तैयार किया जा सकता है। इसमें कुछ छोटे लेकिन उपयोगी या उसकी पसंद की कोई चीज रख सकते हैं। इसका मकसद घर को भरना नहीं, बल्कि उसके नए घर में बहन की एक छोटी सी मौजूदगी जोड़ना है।
ऑफिस जाने वाले भाई के लिए Workday Survival Kit काफी यूजफुल हो सकता है। इसमें डेस्क ऑर्गेनाइजर, कॉफी ट्रंबलर, केबल ऑर्गेनाइजर, नोटबुक या सेल्फ रीलीफ एक्सेसरी रखा जा सकता है।
एक अच्छी क्वालिटी नोटबुक को भाई के नाम या के साथ पर्सनालाइज कराएं। पहले पन्ने पर अपनी तरफ से एक हैंड रिटेन लिखें। यह मैसेज बहुत लंबा नहीं होना चाहिए। बचपन की कोई बात या उसके करियर के लिए एक छोटी सी शुभकामना इसे खास बना सकती है।
इस उम्र में कभी-कभी सामान से ज्यादा एक्सपीरियंस याद रहता है। इसलिए कोई ऐसी एक्टिविटी करें जिसे भाई लंबे समय तक याद रखे। जैसे पॉटरी वर्कशॉप, स्टैंड अप कॉमेडी शो, कुकिंग क्लास या फिर कोई दूसरा हॉबी बेस्ड एक्सपीरियंस। अगर पॉसिबल हो तो खुद भी उसके साथ जाएं। इससे गिफ्ट की कीमत और बढ़ जाएगी।
यह थोड़ा अलग और creative gift idea है। भाई-बहन मिलकर कोई छोटा फाइनेंशियल गोल तय करें। मसलन, अगले छह महीने में किसी ट्रिप या फैमली एक्सपीरियंस के लिए दोनों एक तय रकम बचाएं। इसे एक सिबलिंग सेविंग चैलेंज की तरह बनाया जा सकता है।
अगर भाई को घूमना पसंद है, तो उसके लिए एक ट्रैवल मेमोरी पासपोर्ट तैयार करें। इसमें वह अपनी ट्रिप की डेट, जगह, पसंदीदा फूड, सबसे मजेदार घटना और अगली जगह लिख सकता है। हर यात्रा के बाद फोटो या ticket stub लगाने के लिए भी जगह छोड़ी जा सकती है।
महंगी फ्रेगरेंस खरीदने के बजाय कई छोटे सैंप वाला डिस्कवरी सेट दिया जा सकता है। इससे भाई अलग-अलग टाइप कर सकता है और अपनी पसंद का सेंट चुन सकता है। इसके साथ एक मजेदार कार्ड बनाया जा सकता है, जैसे अब पता चलेगा भाई की असली सिग्नेचर कौन सी है।
अगर भाई फ्रीलांसर,क्रिएटर या किसी प्रोफेशनल फील्ड में काम कर रहा है, तो उसके लिए एक छोटा पर्सनल ब्रांडिंग किट तैयार किया जा सकता है। इसमें पर्सनलाइज्ड कार्ड, विजिटिंग कार्ड होल्डर, पेन, डेस्क एक्सेसरी शामिल की जा सकते हैं।
यह इस पूरी लिस्ट का सबसे emotional gift हो सकता है। एक बॉक्स में अलग-अलग लिफाफे रखें और हर लिफाफे के ऊपर अलग स्थिति लिखें। जैसे-
हर लिफाफे के अंदर बहन का छोटा हैंड रिटन हो। भाई जब भी किसी खास स्थिति से गुजरेगा, वह संबंधित लेटर खोल सकता है।
भाई की उम्र के हिसाब से उसकी 30 Before 30 या 35 Before 35 बकेट लिस्ट तैयार करें। इसमें करियर गोल्स के साथ फन और पर्सनल एक्सपीरियंस भी शामिल हों। जैसे कोई नई जगह घूमना, कोई स्किल सीखना, marathon में हिस्सा लेना, फेमली ट्रिप करना या कोई चाइल्डहूड ड्रीम पूरा करना। इसे एक नोटबुक, पोस्टर या कार्ड्स के रूप में तैयार किया जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.