
नैचुरल तरीके से बालों को कलर करने की बात हो, तो मेहंदी (Henna) सबसे भरोसेमंद ऑप्शन है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि मेहंदी से रंग हल्का आता है, जल्दी फीका पड़ जाता है, या बालों में नमी की कमी महसूस होती है। अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी का रंग गहरा चढ़े, ज्यादा समय टिके और बालों को नुकसान भी न पहुंचे, तो आपको सिर्फ 2 सस्ती चीजें अपनी मेहंदी में मिलानी हैं। जी हां, ये आसानी से आपके घर में ही मिल जाएंगे। अगर आप इनको मेहंदी में ऐड कर देती हैं तो न सिर्फ ये कलर को बढ़ाएंगी बल्कि बालों की सेहत को भी सुधारेंगी।
सबसे पहले 2 चम्मच इस्तेमाल की हुई या नई काली चायपत्ती को 2 कप पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। जब पानी काला हो जाए, तो उसे छान लें और ठंडा करें। आप जो भी मात्रा में मेहंदी घोल रहे हैं, उसमें साधारण पानी की जगह यही चायपत्ती वाला पानी मिलाएं। धीरे-धीरे मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं।
1 मीडियम साइज के प्याज को कद्दूकस करें या पीसें और उसका रस छान लें। अब आप 1 या 2 चम्मच प्याज का रस मेहंदी पेस्ट में मिलाएं। ज़्यादा मात्रा में ना मिलाएं वरना गंध ज्यादा हो सकती है।
अगर आपने मेहंदी को इस तरह तैयार किया है तो बालों में 3–4 हफ्ते तक गहरा ब्राउन/रेडिश टोन बना रहेगा। बाल भी चमकदार और मुलायम महसूस होंगे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.