
सावन का महीना सिर्फ हरियाली, ठंडी फुहारों और उपवासों का नहीं होता। यह महीना आस्था, अध्यात्म और शिव-भक्ति का है। खासतौर पर सुहागन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं इस पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना करती हैं। और जब बात हो सोलह श्रृंगार की, तो उसमें मेहंदी का विशेष स्थान होता है। अगर आप इस सावन भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहती हैं और साथ ही अपने हाथों की सुंदरता भी बढ़ाना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं 7 हैवी और ट्रेंडिंग ॐ नमः शिवाय मेहंदी डिजाइन, जो न केवल दिखने में खूबसूरत हैं, बल्कि शिव भक्ति से भी भरपूर हैं।
इस डिजाइन में हथेली के बीचोंबीच एक सुंदर मंडला बनता है, जिसके चारों ओर 'ॐ नमः शिवाय' को सर्कुलर स्टाइल में लिखा जाता है। साथ ही शिवलिंग और त्रिशूल की आकृति से इसे एक पावन लुक मिलता है। इस डिजाइन को आप व्रत के पहले सोमवार या सावन की झूला उत्सव पर लगवा सकती हैं। इसमें डिटेलिंग ज्यादा होती है, तो किसी प्रोफेशनल से बनवाना बेहतर होगा।
भगवान शिव के सबसे प्रिय प्रतीकों में त्रिशूल और डमरू आते हैं। इस डिजाइन में हाथ की उंगलियों से लेकर हथेली तक त्रिशूल का आर्ट बनता है, जिसमें डमरू और 'ॐ' की आकृति जोड़ी जाती है। इसे आप हथेली के सामने वाले हिस्से या हाथ के पीछे की ओर भी बनवा सकती हैं। यह डिजाइन बहुत ही पावन और ध्यान केन्द्रित करने वाला लगता है।
इस डिजाइन में भगवान शिव की ध्यान मुद्रा या समाधि अवस्था को दर्शाया जाता है। पीछे 'ॐ नमः शिवाय' की टेक्स्ट स्टाइल लहराती है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शिव मेडिटेशन या स्पिरिचुअल मेहंदी डिजाइन चाहते हैं। इसकी बारीकी में चेहरे के भाव, जटाओं का बहाव और तीसरी आंख का विशेष ध्यान रखा जाता है।
अगर आप हल्का और छोटा डिजाइन चाहती हैं, तो सिर्फ 'ॐ' और बेल पैटर्न्स वाला मेहंदी डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसमें हथेली पर 'ॐ' बनता है और उंगलियों पर बेल वर्क किया जाता है। यह डिजाइन कम समय में भी अच्छा लुक देता है। कॉलेज या ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए यह एक क्लासी ऑप्शन है।
यह डिजाइन उन दुल्हनों या नवविवाहितों के लिए है जो सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की जोड़ी को अपने हाथों पर सजाना चाहती हैं। इस डिजाइन में दोनों हाथों में शिव-पार्वती की मूर्ति उकेरी जाती है, बीच में ‘ॐ नमः शिवाय’ या 'हर हर महादेव' लिखा जाता है। ये डिज़ाइन न केवल धार्मिक है बल्कि एक मैरिटल ब्लेसिंग का भी प्रतीक है।
यह डिजाइन बेलों और फूलों के बीच में शिवलिंग की आकृति के साथ बनाया जाता है। ये सुंदरता और भक्ति का बेहतरीन संतुलन देता है। खासकर हरियाली तीज, सावन सोमवार या रक्षाबंधन जैसे मौकों के लिए इसे लगवाना बहुत शुभ माना जाता है। इसमें मेहंदी को गाढ़ा रचाने के लिए लौंग या यूकेलिप्टस ऑइल का इस्तेमाल करें।
यह डिजाइन आज की मॉडर्न लड़कियों में काफी पॉपुलर है। इसमें हाथ के कलाई हिस्से पर ‘ॐ नमः शिवाय’ की पट्टी की तरह डिजाइन बनती है। आप इसे स्टनिंग लुक भी दे सकती हैं। यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश और डिवोशनल लुक देता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.