
Trendy Leg Mehndi Designs: करवा चौथ को लेकर सुहागन काफी उत्साहित है। इस बार 10 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागन दिन भर निर्जला व्रत रखती है। रात में चांद देखकर व्रत खोलती हैं। इस त्योहार में पूजा-पाठ का महत्व तो है ही, लेकिन इसके साथ बिल्कुल दुल्हन की तरह सजने का भी रिवाज है। मेहंदी लगाना बहुत जरूरी होता है। हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी मेहंदी लगाने का महत्व है। अगर आप इस करवा चौथ पर पैरों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हम आपको यहां पर 5 ऐसे डिजाइंस दिखाएंगे जिसे लगाने के बाद आपको आलता लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं पैर ज्यादा भरे-भरे भी नहीं लगेंगी।
दुल्हन की तरह पैरों में निखार लाना है, तो आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। राउंड शेप में बूटी और लीफ पैटर्न बनाते हुए एंगल तक इस डिजाइन को बनाया गया है। इसके अलावा ऊपरी हिस्से में भी सेम पैटर्न लगाया गया है। उंगलियों को कवर करते हुए छोटे-छोटे डिजाइन बनाए गए हैं। ट्रेडिशनल लुक के लिए आप इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।
अगर पूरे पैरों को नहीं भरना चाहती हैं और सिर्फ एंगल को हाइलाइट करना है, तो ये डिजाइन बेस्ट है। आलता लगाने वाली जगह को आप फ्लोरल मेहंदी से कुछ इस तरह कवर कर दीजिए। फ्रंट में आप सिर्फ फिंगर पर फ्लोरल डिजाइन बनाएं। अगर आपको मेहंदी लगानी आती है, तो खुद इसे ट्राई कर सकती हैं। प्रोफेशनल इसे लगाने में 200 रुपए प्रति लेग लेंगे।
और पढ़ें: करवा चौथ मेहंदी में जोड़े आलता का जादू, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन
अगर आप इस करवा चौथ पर बिल्कुल दुल्हन वाली फीलिंग लेना चाहती है, तो हैवी मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस मेहंदी में पूरे लेग को कवर किया गया है। महल के साथ-साथ जालीदार और फ्लोरल डिजाइन बनाया गया है। सेंटर में झुमके जोड़े गए हैं। पैरों की उंगलियों पर लोट्स पैटर्न बनाए गए हैं। आप इस डिजाइन को बनाने के लिए प्रोफेशनल आर्टिस्ट की मदद लें। 800 रुपए में आप इस डिजाइन को पैरों पर लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 5 मिनट में ढक्कन से सजाएं पैरों में मेहंदी, करवा चौथ में दिखेंगी सबसे खूबसूरत