Feet mehndi on Karwa Chauth: पैरों में मेहंदी डिजाइन बनाने के आसान तरीके। बोतल ढक्कन और ईयरबड से फ्लावर, लीफ और सर्कल डिजाइन मिनटों में तैयार करें।

Feet Mehndi Design: करवा चौथ में महिलाएं हाथ-पैरों में भर भर कर मेहंदी लगाती हैं। अगर आपको मेहंदी लगानी नहीं आती, तो आप घर में ही कुछ सिंपल टिप्स की मदद से खूबसूरत मेहंदी सजा सकती हैं। इसके लिए आपको पानी के बोतल के ढक्कन की जरूरत पड़ेगी। ढक्कन और इयरबड की मदद से मिनटों में ही पैरों में घनी मेहंदी सजा लें। जानते हैं कैसे 5 मिनट के अंदर करवा चौथ में पैरों में खूबसूरत मेहंदी लगाई जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ढक्कन से पैरों में 5 मिनट में लगाएं मेहंदी

View post on Instagram
  • सबसे पहले बोतल का ढक्कन लें और इसमें मेहंदी कीप की मदद से सर्कल में मेहंदी लगाएं।
  • अब ढक्कन की छाप पैरों के किनारे हिस्से पर लगाएं। इस तरह से आसानी से पैर के किसी भी स्थान में सर्कल बनाया जा सकता है। इयर बड की मदद से आप मेहंदी लगे सर्कल को फैला कर खूबसूरत सा फूल बना लें।
  •  ऐसी ही डिजाइन पैर में 4 बार बनाएं। आप लाइन की मदद से इन्हें मिला लें। यह बनाना काफी आसान होता है और मिनटों में आसानी से इसे लगाया भी जा सकता है। आप छोटे-छोटे लकीरों की मदद से डिजाइन सजा सकते हैं।
  • ऐसी मेहंदी लगाने के लिए आपको पतली लकीर वाली कीप की जरूरत पड़ेगी। फिर अपनी पसंद से लीफ और फ्लावर बनाकर मेहंदी सजाएं। 

और पढ़ें: Oily Skin Makeup Tips: ऑयली स्किन पर कैसे टिकाएं कंसीलर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट से सीखें तरीका

पैरों में लगाएं गुलाब डिजाइनर फ्लोरल मेहंदी

View post on Instagram

अगर आप मेहंदी लगाने में एक्सपर्ट हैं, तो बिना ढक्कन की मदद से भी आप पैरों को खूबसूरती से सजा सकती हैं। पैरों के किनारे में गुलाब का फूल बनाएं। अब इन गुलाब के फूलों को लकीरों या फिर पत्तियों की मदद से मिला दें। ऐसा करने से आपके पैरों की खूबसूरत मेहंदी कुछ मिनटों में तैयार हो जाएगी। अगर आप थोड़ी मेहंदी लगा रहे हैं, तो पैरों में आलता का डिजाइन बनाकर भी उन्हें खूबसूरत दिखा सकती हैं।

और पढ़ें: करवा चौथ मेहंदी में जोड़े आलता का जादू, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन