
Mehndi Design Easy and Beautiful: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। जितिया व्रत से लेकर नवरात्रि, दीपावली जैसे पर्व आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी मेहंदी लगाने का शौक रखती हैं लेकिन ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं लगा पाती हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आजकल भरवा मेहंदी की डिजाइन की बजाय सिंपल मेहंदी पसंद की जा रही हैं, ऐसे में देखें ऐसे 5 मेहंदी पैटर्न जिन्हें किसी भी ओकेजन पर ट्राई किया जा सकता है।
स्कूल-कॉलेज गोइंग गर्ल है तो ज्यादा भरा हाथ अच्छा नहीं लगता है। आप कैजुअल और एथनिक ड्रेस को ऐसी Rose Mehndi के साथ स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। ये फ्रंट और बैक हैंड दोनों पर प्यारी लगेगी और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।
पाकिस्तानी फ्लोरल आर्ट मेहंदी हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। यदि आप फैशन के साथ एस्थेटिक वाइब जोड़ना चाहती हैं तो इसे चुना ज सकता है। यहां पर फूल को हाफ शेप देते हुए शेडिंग की गई है। ये भी जल्दी लगने वाली मेहंदी डिजाइन में से एक है।
हाथों को रॉयल लुक देने के लिए मंडला आर्ट से बढ़िया विकल्प है ही नहीं। ये सदियों से परंपरा का हिस्सा रही है और आज भी महिलाओं को खूब पसंद आती है। आप नवरात्रि से लेकर करवाचौथ जैसे फेस्टिवल पर ऐसी खूबसूरत डिजाइन लगा सकती हैं।
सेलेब फैशन को फॉलो करते हुए चेन पैटर्न पर इस तरह की बेल मेहंदी भी लगाई जा सकती है। आजकल ये बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। ये सोबर होकर भी अट्रैक्टिव लुक देती है। यदि आउटफिट के साथ ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए ऐसी मेहंदी बढ़िया रहेगी।
ये भी पढ़ें- जितिया व्रत 2025 पर हाथों को दें निखार, न्यू मॉम लगाएं 5 मेहंदी डिजाइन
मॉर्डन+इंडो वेस्टर्न फ्यूजन क्रिएट करती ये बैक हैंड अरेबिक मेहंदी बहुत सुंदर लुक देगी। यहां पर स्पेसिफिक मोटिफ, फ्लोरल पैटर्न के साथ ज्योमैट्रिक डिजाइन बनाई गई है। हाथों पर तरह-तरह की मेहंदी लगाना पसंद हैं तो इसे भी ट्राई कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि पर बिटिया के नन्हे हाथों में सजाएं ये क्यूट मिनी मेहंदी डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.