आजकल हर कोई अपने घर, रूम या फिर लाइफस्टाइल को एस्थेटिक (aesthetic) दिखाना चाहता है। लेकिन सच यह है कि हर किसी का बजट लाखों का नहीं होता है। अच्छी बात यह है कि “Middle Class Aesthetic” अब खुद एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। यानी कम खर्च में भी आप अपने घर और लाइफ को स्टाइलिश, साफ-सुथरा और प्रीमियम लुक दे सकते हैं। यह एक ऐसा ट्रेंड हैं जिसमें महंगे इंटीरियर या ब्रांडेड चीजों की बजाय छोटे-छोटे स्मार्ट बदलावों से घर को क्लासी बनाया जाता है। इसमें फोकस होता है, क्लीन लुक, सॉफ्ट कलर, ऑर्गनाइज्ड स्पेस, बजट फ्रेंडली डेकोर और कोजी वाइब। तो चलिए बताते हैं, आप अपने घर में क्या-क्या बदलाव करके Pinterest लुक पा सकते हैं।