Mini Fountain Designs: मिनी फाउंटेन 6 डिजाइन, छोटा लिविंग एरिया भी लगेगा लविश

Published : May 09, 2026, 07:30 PM IST
मिनी फाउंटेन डिजाइन

सार

Home Decor Mini Fountain Designs Ideas: अगर आप अपने घर के लिविंग एरिया को लविश और रिलैक्सिंग लुक देना चाहते हैं, तो मिनी फाउंटेन डिजाइन एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। सही डिजाइन चुनकर आप छोटे से स्पेस को भी प्रीमियम और स्टाइलिश बना सकते हैं।

घर को खूबसूरत और रिलैक्सिंग बनाने के लिए लोग अब सिर्फ महंगे डेकोर आइटम्स पर निर्भर नहीं रहते। इन दिनों Mini Fountain Designs (मिनी फाउंटेन डिजाइन) काफी ट्रेंड में हैं। छोटे आकार के ये फाउंटेन न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि पानी की हल्की आवाज मन को भी सुकून देती है। खासकर लिविंग एरिया, बालकनी, एंट्रेंस और कॉर्नर स्पेस को ये एक लविश और क्लासी लुक देने का काम करते हैं। अगर आप भी अपने घर को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो यहां जानिए मिनी फाउंटेन के कुछ खूबसूरत डिजाइन।

स्टोन मिनी फाउंटेन डिजाइन

अगर आप घर में नेचुरल और एलीगेंट वाइब चाहते हैं तो स्टोन मिनी फाउंटेन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें पत्थरों के बीच से बहता पानी बहुत सुकूनभरा माहौल बनाता है। इसे आप ड्राइंग रूम के कॉर्नर या एंट्रेंस एरिया में रख सकते हैं। यह नेचुरल और रॉयल लुक देता है। मेडिटेशन और रिलैक्सेशन के लिए अच्छा है। इसे इंडोर और आउटडोर दोनों जगह पर फिट कर सकते हैं।

और पढ़ें - पॉकेट कॉटन मैक्सी ड्रेस, डेली वियर के लिए 6 समर वियर डिजाइन

बुद्धा मिनी फाउंटेन डिजाइन

घर में पॉजिटिव एनर्जी और पीसफुल माहौल लाने के लिए बुद्धा थीम मिनी फाउंटेन काफी पसंद किए जाते हैं। इसमें छोटे बुद्धा स्टैच्यू के साथ बहता पानी घर को स्पिरिचुअल और प्रीमियम लुक देता है। आप इसे लिविंग रूम मेडिटेशन कॉर्नर पूजा रूम के पास रखें। 

LED लाइट मिनी फाउंटेन

अगर आप अपने घर को मॉडर्न और लग्जरी फील देना चाहते हैं, तो LED Light Mini Fountain शानदार ऑप्शन है। इसमें रंग-बिरंगी लाइट्स पानी के साथ मिलकर बहुत सुंदर इफेक्ट बनाती हैं। रात में इसका लुक और भी ज्यादा आकर्षक लगता है। ये नाइट डेकोरेशन के लिए परफेक्ट रहता है। साथ ही मॉडर्न होम इंटीरियर में फिट होकर ये कम जगह में शानदार लुक देगा। 

टेबलटॉप मिनी फाउंटेन डिजाइन

छोटे घरों या फ्लैट्स के लिए Tabletop Fountain सबसे बेस्ट माना जाता है। इसे आप सेंटर टेबल, साइड टेबल या ऑफिस डेस्क पर आसानी से रख सकते हैं। छोटा होने के बावजूद ये बहुत स्टाइलिश दिखता है। ये कम जगह घेरता है और आसानी से मेंटेन हो जाता है। सबसे खास बात ये है कि ये बहुत बजट फ्रेंडली ऑप्शन है।

और पढ़ें -  हसबैंड के लिए एनिवर्सरी गिफ्ट, 1000Rs में लविंग ऑप्शन

पॉट स्टाइल मिनी फाउंटेन

अगर आपको ट्रेडिशनल और देसी टच पसंद है, तो मिट्टी के पॉट स्टाइल मिनी फाउंटेन ट्राय कर सकते हैं। इसमें बहता पानी और मिट्टी का डिजाइन घर को यूनिक लुक देता है। इंडियन होम डेकोर बालकनी और गार्डन एरिया का एथनिक थीम इंटीरियर बनाने के लिए ये बेस्ट हैं। 

वॉल माउंटेड मिनी फाउंटेन

छोटे घरों में स्पेस बचाने के लिए Wall Mounted Mini Fountain अच्छा ऑप्शन है। इसे दीवार पर लगाया जाता है, जिससे जगह भी कम घिरती है और घर का लुक भी शानदार लगता है। ये स्पेस सेविंग डिजाइन मॉडर्न और क्लासी लुक वाले छोटे फ्लैट्स के लिए बेस्ट है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राउंड फेस और डबल चिन गर्ल्स एवॉइड करें 4 स्टाइलिंग मिस्टेक, दिखेंगी एकदम स्लिम
Bean Bag Chair Online: 1000 रु. से भी कम में खरीदें स्टाइलिश बीन बैग चेयर, देखें 6 बेस्ट डील्स