Minimal Mehndi Design: तीज की मेहंदी दिखेगी सबसे प्यारी, 10 मिनट में लगाएं मिनिमल मेहंदी के शानदार डिजाइन

Published : Jul 24, 2025, 06:47 PM IST
Elegant Back Hand Mehndi Ideas for Hariyali Teej Look

सार

हरियाली तीज में इस बार भरी-भरी नहीं लगाएं सिंपल, सोबर और मिनिमल मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन। मेहंदी के ये डिजाइन दिखने में शानदार और रचने के बाद लगने में कमाल।

Mehndi Design For Hariyali Teej: रविवार 27 जुलाई को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा। हरियाली तीज महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण और खास त्यौहार होता है, जिसमें व्रत करती हैं। दिन भर निर्जला व्रत के अलावा महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती-संवरती हैं। सावन का महीना महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, जिसमें वो खूब सजती संवरती हैं और अपना रूप निखारती हैं। सावन की हरियाली तीज में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आपको मेहंदी लगवाना पसंद है, या फिर आप वर्किंग है और आपको कम और खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन अपने हाथों में लगवाना है, तो आज हम आपके लिए मिनिमल मेहंदी के कुछ डिजाइन लाए हैं। हरियाली तीज में ये ट्रेंडी मेहंदी न सिर्फ हाथों की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि रचने के बाद इसके मिनिमल डिजाइन बहुत खूबसूरत लगते हैं।

मिनिमल मेहंदी के शानदार डिजाइन (Minimal Mehndi Design For Hariyali Teej)

मिनिमल फूल-पत्ती मेहंदी डिजाइन

मेहंदी की ये मिनिमल डिजाइन अभी मार्केट में बहुत नई आई है। इसका डिजाइन बाकी मिनिमल डिजाइन से बहुत अलग और हटके है। अगर आपको बहुत बारीक डिजाइन पसंद है तो आप इस तरह के फूल-पत्ती वाले डिजाइन अपने हाथों में लगवा सकती हैं।

मिनिमल लोटस स्टाइल मेहंदी पैटर्न

मिनिमल लोटस स्टाइल में मेहंदी की ये डिजाइन वर्किंग वुमन के लिए परफेक्ट है। इसमें बहुत ही बारीकी और खूबसूरती से लोटस डिजाइन बना है, जो हाथों पर रचने के बाद बहुत प्यारा लगता है। मिनिमल डिजाइन में ये वाली हरियाली तीज के लिए लगा सकते हैं।

डॉट पैटर्न मिनिमल मेहंदी डिजाइन

छोटी-छोटी बिंदु की मदद से बनी ये डिजाइन बहुत ही कमाल की है। हथेली के बैक और फ्रंट दोनों ही साइड आप इस डिजाइन को बना सकती है। सिंपल सोबर डिजाइन चाहिए तो ये भी बहुत प्यारी और सुंदर पैटर्न है।

फ्लावर डिजाइन मिनिमल मेहंदी पैटर्न

फ्लावर डिजाइन में मिनिमल मेहंदी की ये पैटर्न भी बहुत सिंपल और आसानी से बना सकते हैं। खास बात ये है कि आप इसे इयरबड्स की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए आपको हाथों में पहले डॉट बनाने होंगे, फिर इसे इयर बर्ड्स की मदद से खींचकर डिजाइन बना लेना है।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Small Room Decor Ideas: छोटे कमरे को बड़ा और लग्जरी कैसे दिखाएं? 10 यूनिक होम डेकोर आइडियाज
ब्लैक आउटफिट पर कैसे इयररिंग्स पहनें ? 7 कमाल के स्टाइलिंग पीस