
Mirror Decoration Ideas: होम डेकोर के दौरान अक्सर हर चीज पर ध्यान दिया जाता है लेकिन लोग बाथरूम का शीशा भूल जाते हैं। अगर आप भी मिरर डेकोर करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या चुनें तो आज हम आपको उन 3 तरीकों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से शीशे को सजाया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं उन आइडियाज के बारे में, जो काम आ सकते हैं।
बाथरूम में स्पेस है तो आप छोटे-छोट शीशों के साथ इस तरह की सन डिजाइन बना सकते हैं। ये दिन और रात दोनों के लिए बढ़िया रहेगा। यहां पर बड़ी-बड़ी लड़ी के साथ छोटे-छोटे शीशे लगे हैं। ऐसी एक्सेसरीज किसी भी नजदीकी दुकान से खरीदी जा सकती है। आप चाहे तो रंग-बिरंगे स्टोन भी चुन सकते हैं, जो ृवॉशरूम लुक निखारने में कमी नहीं रखेंगे।
ये भी पढ़ें- 1K में चुनें नए मॉडल के गोल्डन मंगलसूत्र, ब्लैक बीड्स के शानदार डिजाइंस
अगर डेकोर के लिए पैसे खर्च करने का मन नहीं हैं तो आप घर में रखें छोटे-छोटे छल्लों से भी मिरर को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। ये बाथरूम के साथ कमरे के लिए बढ़िया रहेगा। यहां पर राउंड मिरर के चारों तरफ छल्ले लगे हैं। आप चाहे तो इस पर्ल या फिर टसल्स से सजाकर थोड़ा और यूनिक लुक दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Deshi Nuskha: कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े होंगे रफूचक्कर, अपनाएं ये फ्री का जादुई नुस्खा
आजकल फ्लोरल डेकोरेशन बहुत ट्रेंड में है। यदि आप भी एस्थेटिक लुक पसंद करती हैं आर्टिफिशियल फूलों को मिरर के साइड में लगाकर तैयार कर सकते हैं, ऐसी डेकोरेशन छोटे और बड़े दोनों प्रकार के शीशे पर प्यारी लगेगी। आप भी इसे ट्राई करें।
अगर आप वाइब्रेंट कलर पसंद करते हैं तो इस तरह से भी मिरर डेकोर चुन सकते हैं। यहां पर लेयर बाय लेयर लेस लगी हैं, जो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सबसे पहले लेस को एक-दूसरे से कनेक्ट करते हुए सिल लें और फिर इसे फेवी क्विक की मदद से शीशे में स्टिक करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.