जियोमेट्रिक मिरर डिजाइंस
यहां पर जियोमेट्रिक मिरर के दो पैटर्न दिखाए गए हैं। गोल और हेक्सागन शेप के कई छोटे-बड़े मिरर को एक साथ क्लस्टर स्टाइल में लिविंग रूम के सामने या बैक वॉल पर लगाएं। अगर साइड वॉल दरवाजे के सामने हैं, तो आप वहां भी इसे लगा सकती हैं। वॉल पर मिरर लगाने से कमरा ज्यादा बड़ा व ब्राइट दिखाई देता है। गोल्डन फ्रेम वाले ये मिरर वॉल डेकोर को रॉयल टच देते हैं और खासतौर पर छोटे लिविंग रूम या 10x10 फीट स्पेस में भी हॉल जैसा ओपन और स्टाइलिश लुक क्रिएट करते हैं।