Wall Hanging Showpiece: टेबल शोपीस हुए पुराने, घर को प्रीमियम फील देंगे हैगिंग वॉल आइटम

Published : Mar 11, 2026, 03:51 PM IST

Wall Hanging Decoration Ideas: घर को लग्जरी लुक देना हैं? देखें जिन्कगो लीफ आर्ट,लोटस लैंप,LED मून हैंगिंग और पिकॉक वॉल आर्ट जैसे 7 यूनिक Showpiece आइडिया,जो देंगे प्रीमियम और एस्थेटिक टच।

PREV
15
घर के लिए शोपीस आइटम

घर की सुंदरता बढ़ाने में फर्नीचर का जितना रोल होता है, उनता ही शोपीस आइटम का। आजकल बाजार में Home Decor Wall Hanging Items बजट और वैरायटी के अनुसार मिल जाएंगे। आप भी बेसिक से हटकर घर को प्रीमियम और लॉन्ग लास्टिंग हेसल लुक देना चाहते हैं यहां चेक करें वॉल हैगिंग शोपीस की लिस्ट, जो यूनिक होने के साथ एलीट क्लास ग्लैमर देंगे। 

25
हैंडक्रॉफ्ट वॉल हैंगिंग आइटम

जिन्कगो लीफ वॉल आर्ट

घर को एस्थेटिक बनाने के लिए जिन्कगो लीफ वॉल आर्ट चुनी जा सकती है। यह डिजाइन गोल्ड और टील फिनिश पर है, जो बिल्कुल नेचर कोर लग्जरी वाइब देती हैं। इसे आप लिविंग रूम या मेन वॉल पर फोकस प्वाइंट की तरह लगाएं। ये आशियाने को इमिडिएट एक्सपेंसिव लुक देगा।

डिवाइन लोटस हैंड लैंप

जरूरी है कि दीवार पर हमेशा फोटो या शोपीस ही टांगे जाए। इसकी बजाय आप हैंड स्टेड लैंप ले सकते हैं। ये बहुत ज्यादा यूनिक और एथरल लुक देता है, जो स्पेस में जेन एनर्जी एड करने में कमी नहीं छोड़ेगा। आप इसे बेडरूम या हॉल में हैगिंग माउंट की तरह इस्तेमाल करें.

लोटस क्रिस्टल शेल्फ

Wall Hanging Showpieces में थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाते हुए डार्क वुडन शेल्प बनवाएं, ये चिक होकर भी मिनिमल है। इसमें आप छोटे से क्रिस्टल या कैंडल लग सकते हैं। यह मेडिटेशन कॉर्नर या टीवी डेस्क के पर्सनलाइज टच देगा।

35
दीवार के लिए डेकोरेटिव आइटम

वॉल हैंगिग केवल डेकोरेटिव आइटम नहीं बल्कि घर की पर्सनैलिटी दर्शाती है। आप भी लुमिनस सेलेस्टियल डिजाइन वाले मून विद LED लाइट हैंगिंग होम डेकोर आइटम को चुनें। दिन में ये शोपीस तो रात में नाइट लैंप का काम करेगा। आप इसे लिविंग रूम में लगाकर प्योर एस्थेटिक वाइब दे सकते हैं। ऑनलाइन 2000रु तक ये मिल जाएगी।

मॉडर्न फोक आर्ट वॉल हैगिंग

लिविंग रूम या ब्लैंक स्पेस वॉल को लग्जरी और रॉयल टच देने के लिए गोल्ड रोज फिनिश वॉल ऑर्ट चुनें। ये अपार्टमेंट और छोटे घरों के लिए बेस्ट हैं। इसमें पिकॉक मोटिफ के साथ LED लाइट पर फोकस है, जो सोफिस्टिकेटेड और आर्टिस्टिक लुक दे रही है।

45
हैंगिंग आर्ट पीस

एब्स्ट्रैक्ट जिन्कगो लीफ वॉल

यह डिजाइन एक्वेटिक वाइब के साथ बहुत कूल लुक देगी। इसमें गोल्डन और टील कलर का इस्तेमाल हुआ है, जो नेचुरल टिंट के साथ डाइनिंग एरिया की सीरत बदल देगा। इसके कर्व्स और पत्तियां 3d पैटर्न वाला उभार देती है। अगर दीवार पर सफेद या नेचुरल न्यूट्रल टो कलर है तो इन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।

मॉडर्न फ्लोरल सर्कुलर आर्ट

यह वॉल हैंगिंग मिनिमल बट लग्जरी फील देगा। इसमें गोल पत्तियों के साथ कई सारे एलिमेंट मिक्स है जो दीवार को वर्सेटाइल पैटर्न देंगे। आप इसे सोफ के ऊपर या टीवी के अपोजिट दीवार पर लगाकर होम ग्लो अप कर सकते हैं। अमेजन-फ्लिपकार्ट से लेकर नजदीकी बाजार से 1000-3000रु तक इसके कई पैटर्न खरीदें जा सकते हैं।

55
डेकोरेटिव आइटम ब्रास

वॉल हैंगिंग किसी भी प्लेन की नक्शा बदलकर रख देता है। अगर आपको मॉडर्न आर्ट समझ नहीं आती है तो इस तरह की Majestic Wall Hangings को विकल्प बनाएं। तस्वीर में विंटेज, बाइट मेटेलिक और आर्टिस्टिक 3d वर्क पर गणेश जी की तीन अलग-अलग मूर्तियां हैं, जो आपके स्पेस को ट्रेडिशनल लुक देने के साथ पॉजिटिव वाइब देगा। इन्हें दीवार के साथ मेन एंट्रेस पर भी लगाया जा सकता है। तीनों आइटम ब्रास मटेरियल और बारीक नक्काशी पर है, जो जल्दी खराब भी नहीं होंगे। आप होम डेकोर का लेवल अप करने के लिए इसे खरीदें।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories