Kids Study Desk for Small Space: छोटे कमरे में भी बच्चों के लिए आरामदायक और Stylish Study Table कॉर्नर बनाया जा सकता है। जानें कम स्पेस में फिट होने वाली 5 कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश स्टडी टेबल, जो पढ़ाई को आसान और कमरे को व्यवस्थित बनाती हैं।
कमरे के खाली कोने में कॉर्नर स्टडी टेबल लगाकर स्पेस को यूटिलाइज किया जा सकता है। यह छोटे कमरे के लिए स्टाइलिश ऑप्शन है। टेबल में ड्रॉअर भी होती हैं, जिसमे बच्चे जरूरत की स्टेशनरी और किताबे रख सकते हैं।
25
बेड के साथ अटैच स्टडी टेबल
आप बेडरूम के कम स्पेस में भी आसानी से स्टडी टेबल बनवा सकते हैं। इसके लिए बेड के कोने का इस्तेमाल करें। कम स्पेस में आसानी से बच्चों के पढ़ने के लिए स्टडी टेबल के साथ शेल्फ भी बनवाएं। बच्चे बिना झुके ये परेशानी के लंबे समय तक पढ़ सकेंगे।
आजकल कम स्पेस में वॉल माउंटेड फोल्डेबल स्टडी टेबल का चलन खूब बढ़ गया है। बच्चे से लेकर बड़े तक ऐसी टेबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टडी टेबल में आप आराम में स्क्रीन भी लगा सकते हैं, जिससे बच्चे ऑनलाइन क्लास कर सके। साथ ही जरूरत न पढ़ने पर इन्हें फोल्ड भी किया जा सकता है। आप कारीगर को फोटो दिखाकर ऐसा स्टडी टेबल बनवा सकते हैं।
कम स्पेस में स्टडी टेबल के आप प्लाई में एल शेप की टेबल बनवा सकते हैं। इसे कमरे के कोने में बनवाएं और साथ में दीवार में ही बुक शेल्फ भी बनवाएं। ऐसा करने से कम जगह से स्टडी स्पेस तैयार हो जाएगा।
55
लेडर स्टडी टेबल
लेडर स्टडी टेबल में साइड में सीढ़ी जैसी डिजाइन दी होती है, जिसमे बुक शेल्फ भी होता है। बच्चे के फेवरेट खिलौने के साथ आप यहां कॉपी किताब भी रख सकते हैं। इसे कारपेंटर से कहकर कस्टमाइज कराया जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.