
Skin Care: गर्मियों में बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर निकलना बेमानी है। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की वजह से होने वाले नुकसान से बचाती है। सनस्क्रीन लगाने पर सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं। अगर आप बिना सनस्क्रीन लगाए चिलचिलाती धूप में बाहर निकलते हैं तो त्वचा झुलस सकती है, सनबर्न हो सकता है और टैनिंग हो जाती है। लेकिन, कई बार सनस्क्रीन खत्म हो जाने की वजह से आपको इसे स्किप करना पड़ता है। ऐसे में यहां जानें कि आप घर पर ही कैसे सनस्क्रीन बनाकर लगा सकते हैं। सनस्क्रीन सिर्फ 2 चीजों से तैयार होती है। इस सनस्क्रीन को सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि हाथ-पैरों पर भी लगाया जा सकता है। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले सनस्क्रीन की जगह भी यह सनस्क्रीन बनाकर लगा सकते हैं।
इस सनस्क्रीन को बनाने के लिए एलोवेरा और नारियल तेल को एक कटोरी में एक साथ मिला लें। इसे तब तक मिलाएं जब तक इसका टेक्सचर बहुत क्रीमी न हो जाए। अब इस क्रीमी मिश्रण को सनस्क्रीन के तौर पर लगाया जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.