Mobile Box Reuse Idea: पुराने मोबाइल बॉक्स से बनाएं पेन स्टैंड से ऑर्गेनाइजर तक

Published : Apr 28, 2026, 08:00 AM IST
mobile box organizer

सार

Old Mobile Box Reuse: पुराने मोबाइल बॉक्स को फेंकने की बजाय इन आसान DIY आइडियाज से पेन स्टैंड, केबल ऑर्गेनाइजर और किचन स्टोरेज बनाएं। ये बजट फ्रेंडली और बेहद काम के क्रिएटिव हैक्स हैं।

Mobile Box DIY Ideas: जब भी हम नया फोन खरीदते हैं, तो यह एक बहुत ही मजबूत रेक्टेंगल बॉक्स में आता है। जो घर में इधर-उधर पड़ा रहता है या स्टोर में धूल खाता है, लेकिन इन मोबाइल के खाली बॉक्स को फेंकने की जगह आप इन्हें क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए पांच आसान आइडिया जिससे आप मोबाइल बॉक्स का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं..

मोबाइल कवर से बनाएं किचन ऑर्गेनाइजर

मोबाइल के डब्बे से आप खूबसूरत सा किचन ऑर्गेनाइजर बना सकते हैं। इसमें अपने इस्तेमाल होने वाले छोटी बर्नी या जार रखें। इसके लिए किसी भी मोबाइल कवर को लेकर इसके ऊपर ग्लू लगाएं, टिशू पेपर चिपकाए, जिससे आपको एक रफ टेक्सचर मिलें। इसे सूखने दें, फिर एक स्पंज की मदद से इसमें कलर करें। सुपर क्ले लेकर इसके ऊपर छोटी-छोटी डिटेलिंग करें और खूबसूरत सा बॉक्स तैयार करें। इन्हें आपस में जोड़ने के लिए आप आइसक्रीम स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें भी बॉक्स के कलर का पेंट करें और आपस में जोड़कर डबल स्टोरी स्टोरेज ऑर्गेनाइजर बनाएं।

 

और पढे़ं- Glass Jar for Kitchen: किचन को बनाएं स्मार्ट, इन स्टाइलिश ग्लास जार से करें स्टोरेज

मोबाइल स्टैंड के रूप में करें इस्तेमाल

मोबाइल के बॉक्स का इस्तेमाल आप मोबाइल स्टैंड बनाने के लिए भी कर सकते हैं। बॉक्स में हल्का सा कट लगाकर फोन स्टैंड बना लें और इसमें अपना फोन रखें। वीडियो देखने के लिए या ऑनलाइन क्लास अटेंड करने के लिए यह तरीका बहुत काम आएगा।

गिफ्ट बॉक्स के रूप में करें इस्तेमाल

मोबाइल के डब्बे का इस्तेमाल आप गिफ्ट पैक करने के लिए भी कर सकते हैं। सबसे पहले मोबाइल के डब्बे के ऊपर आप व्हाइट कलर का बेस कलर करें। इसके ऊपर रंग-बिरंगे कलर से खूबसूरत डिटेलिंग बनाएं या रिबन डेकोरेशन करें और इसमें गिफ्ट्स पैक करें, फिर अपने फ्रेंड्स या फैमिली को गिफ्ट करें।

पेन पेंसिल होल्डर बनाएं

मोबाइल के बॉक्स से आप सॉलिड और खूबसूरत सा पेन पेंसिल होल्डर भी बना सकते हैं। बॉक्स को वर्टिकल कट करके इसके ऊपर क्यूट से प्रिंट्स बनाएं, जो स्टडी टेबल पर खूबसूरत लगे। इसमें पेन, पेंसिल, ब्रश आप रख सकते हैं। डेस्क ऑर्गेनाइज करने का यह सस्ता और बढ़िया तरीका है।

केबल ऑर्गेनाइज बनाएं

आपके घर में भी चार्जिंग केबल इधर-उधर पड़ी रहती है, तो इसे उलझने से बचाने के लिए आप मोबाइल के डब्बे से केबल ऑर्गेनाइज बना सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे होल करके वर्टिकली केबल्स और छोटे गैजेट्स को रखें। आप अंदर छोटे-छोटे डिवाइडर भी बनाकर इन्हें सेफ रख सकते हैं। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रेड बांधनी साड़ी में चाहिए रॉयल लुक? गोल्डन बूटी से 2-कलर वाले 6 डिजाइन
Cute Sponge Holder: सिंक के पास यूं ही न रखें स्पंज, कोजी डेकोर के लिए चुनें क्यूट स्पंज होल्डर