4×4 Tiles for Room: मंडला से वुडन तक, घर के लिए चुनें ट्रेंडी टाइल्स डिजाइन

Published : May 11, 2026, 07:06 AM IST

Tiles Design for Room: अगर आप अपना नया घर बना रहे हैं या घर को रिनोवेट कर रहे हैं, तो सिंपल टाइल्स की जगह 4×4 साइज की स्टाइलिश और मॉडर्न टाइल्स चुन सकते हैं।

PREV
15
लेटेस्ट 4×4 टाइल्स डिजाइन

आजकल घरों में छोटे टाइल्स या साधारण फ्लोरिंग की जगह 4×4 टाइल्स काफी ट्रेंड में हैं। ये टाइल्स बड़े साइज के होने के कारण घर को लग्जरी और मॉडर्न लुक देती हैं। सही कलर, पैटर्न और फिनिश वाली टाइल्स छोटे कमरे को भी बड़ा, ब्राइट और एलिगेंट दिखा सकती हैं।

और पढ़ें- बची टाइल्स के 6 स्मार्ट यूज, ऐसे करें ट्रिकी होम डेकोरेशन

25
वुडन फिनिश टाइल्स

घर में वुडन फ्लोरिंग आजकल काफी ट्रेंड में है, लेकिन इसकी मेंटेनेंस ज्यादा करनी पड़ती है। ऐसे में आप वुडन फिनिश टाइल्स चुन सकते हैं। इस तरह की टाइल्स ड्रॉइंग रूम और बेडरूम में बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक देती हैं।

35
मंडला आर्ट टाइल्स

अगर आप फर्श के साथ दीवारों पर भी टाइल डेकोरेशन करवाना चाहते हैं, तो मंडला आर्ट टाइल्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। आप छोटे-छोटे मंडला पैटर्न वाले टाइल पीस चुनकर उन्हें पैच डिजाइन के रूप में फर्श या दीवार पर लगवा सकते हैं।

45
मार्बल फिनिश टाइल्स

व्हाइट, बेज या ग्रे मार्बल लुक वाली 4×4 टाइल्स आजकल सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ये कमरे को लग्जरी और क्लासी लुक देती हैं। साथ ही, इनकी मेंटेनेंस भी काफी कम होती है। मार्बल फिनिश टाइल्स असली मार्बल के मुकाबले ज्यादा रीजनेबल भी पड़ती हैं।

55
मैट फिनिश टाइल्स

मैट फिनिश टाइल्स आजकल मॉडर्न इंटीरियर में काफी पसंद की जाती हैं। इनमें फिसलन कम होती है और कमरे को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक मिलता है। मैट फिनिश होने की वजह से इनकी सफाई और मेंटेनेंस भी आसान रहती है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories