हनीकॉम्ब डिजाइन में हेक्सागन शेप के PVC या जिप्सम पैनल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ वार्म व्हाइट LED लाइट्स लगाने से कमरे में रॉयल और मॉडर्न एम्बियंस तैयार होता है। वहीं, लेयर्ड फॉल्स सीलिंग आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें कई लेवल और इंडायरेक्ट लाइटिंग का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कमरे को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक मिलता है। अगर आपका घर टॉप फ्लोर पर है, तो यह डिजाइन कमरे का तापमान काफी हद तक बैलेंस रहता है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. बेडरूम के लिए कौन-सी फॉल्स सीलिंग सबसे अच्छी होती है?
वार्म व्हाइट LED लाइटिंग वाली लेयर्ड या रेक्टेंगल फॉल्स सीलिंग सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।
2. क्या वुडन फिनिश फॉल्स सीलिंग टिकाऊ होती है?
हां, अच्छी क्वालिटी के PVC या वुडन पैनल से बनी फॉल्स सीलिंग काफी टिकाऊ होती है।
3. क्या फॉल्स सीलिंग से कमरे का तापमान कम रहता है?
जी हां, खासकर लेयर्ड फॉल्स सीलिंग टॉप फ्लोर वाले घरों में अतिरिक्त इंसुलेशन देती है।