Wall Moulding Designs: 10+ वॉल मोल्डिंग डिजाइंस, लिविंग रूम को देंगे 5 स्टार लग्जरी टच

Published : Mar 26, 2026, 02:15 PM IST

Wall Moulding Designs: लिविंग रूम पूरे घर की जान होती है, इसलिए इसकी सजावट में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। इन दिनों वॉल मोल्डिंग डिजाइंस खूब वायरल हो रहे हैं। ये डिजाइंस आपके लिविंग रूम को लग्जरी टच देते हैं।

PREV
15

अगर आप अपने लिविंग रूम को बिना ज्यादा खर्च के रॉयल और 5-स्टार होटल जैसा लुक देना चाहते हैं, तो Wall Moulding Designs एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये सिंपल दीवारों को स्टाइलिश, एलिगेंट और प्रीमियम बना देता है। आइए जानते हैं 10+ ट्रेंडिंग वॉल मोल्डिंग डिजाइंस, जो आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे।

25

नेचर वॉल मोल्डिंग डिजाइंस

यहां पर हम नेचर से इंस्पायर्ड 3 वॉल मोल्डिंग डिजाइंस दिखा रहे हैं। जिसे आप अपने लिविंग रूम के दीवार पर बनवा सकते हैं। गुलाब पैटर्न में बनी मोल्डिंगपुट्टी से बनती है, एक बेहतरीन कारीगर ही इस डिजाइन को बना सकता है। वहीं दूसरे और तीसरे डिजाइन में पहले वुड या पीवीसी पैनल से फ्रेमिंग की गई है और फिर उसके अंदर पुट्टी से डिजाइन बनाया गया है। आप चाहें तो पैनल बनाकर उसके अंदर वॉलपेपर लगा कर लग्जरी टच लिविंग रूम को दे सकते हैं।

35

मॉडर्न पैनल विद लाइट

यहां पर भी पैनल के 3 डिजाइंस दिए गए हैं। जिसे आप फ्रेम के साथ बनवा सकती हैं। रेडीमेड मार्केट में इस तरह के फ्रेम डिजाइन आने लगे हैं, जिसे आप खरीद कर वॉल पर फिट करा सकते हैं। अगर चाहें को कारपेंटर भी इस पैटर्न में डिजाइन बना देते हैं। लाइटिंग के साथ काफी रॉयल लुक ये क्रिएट करते हैं। एक वॉल को बनाने में लाइटिंग के साथ खर्चा 15-20 हजार रुपए आते हैं। 

45

कर्व मोल्डिंग डिजाइंस

कर्व शेप में मोल्डिंग या दरवाजे इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इंटीरियर में लग्जरी टच देने के लिए आप कर्व मोल्डिंग पैनल लिविंग रूम में बनवा सकते हैं। पीवीसी पैनल आप सीधे लाकर दीवार पर फ्रेम करा सकते हैं और फिर ऊपर से पेंट। इसके अलावा वुड से आप बनवा सकते हैं और उसके नीचे एलईडी लाइटिंग टच जो काफी रॉयल दिखता है।

इसे भी पढ़ें: DIY Body Scrub: 250 रु. का महंगा डिटैन साबुन छोड़िए, घर पर बनाइए किचन से 3 नेचुरल बॉडी स्क्रब

55

एनिमल आर्टवर्क पैनल

एनिमल आर्ट वर्क पैनल लिविंग रूम को रॉयल टच देता है। इस तरह के हंस पैनल और मोर पैनल आप अच्छे शॉप से लाकर फिट करा सकते हैं। आप अपने लिविंग रूम के थीम के अनुसार पैनल का चुनाव करें। 

और पढ़ें: Kashmiri Churi Set: हाथों से आएगी घुंघरू की झंकार, 400 में खरीदें कश्मीरी चूड़ी सेट

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories