मानसून में हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के आजमाएं ये 5 नुस्खे, बाल हो जाएंगे घने और सिल्की

मानसून में बालों के झड़ने से सबसे ज्यादा लोग परेशान होते हैं। इतना ही नहीं इस मौसम में बालों की चमक चली जाती है। बालों का बारिश के मौसम में कैसे ख्याल रखें आइए जानते हैं।

Nitu Kumari | Published : Jul 29, 2023 5:00 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. बारिश के मौसम में बाल काफी झड़ते हैं। बालों के कंडीशन को देखकर मन भी कोफ्त से भर जाता है। कुछ लोग तो महंगे मेडिकल ट्रीटमेंट कराने पहुंच जाते हैं। लेकिन हम घरेलू नुस्खों से भी बालों का झड़ना रोक सकते हैं। ये बार हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब भी मानते हैं। मशहूर हेयर एक्सपर्ट ने बताया कि कैसे हम मानसून में बालों को टूटने से बचा सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बाल की चमक महज एक सरसो का तेल वापस लाकर दे सकता है। आइए जानते हैं जावेद हबीब के घरेलू नुस्खों से कैसे बालों को घना, मुलायाम और चमकदार मानसून (Monsoon hair care tips) में भी रख सकते हैं।

मानसून में बालों को तीन तरीके से रखें ख्याल

जावेद हबीब बताते हैं कि मानसून में अगर बाल टूट रहे हैं तो तीन चीजें करनी चाहिए। पहला उन्होंने बताया कि हर रोज बालों को धोना चाहिए और अच्छी तरह सुखाना चाहिए। गीले बाल ज्यादा टूटते हैं। दूसरा उन्होंने बताया कि मानसून में शैंपू के बाद कंडीशनर का प्रयोग करने की बजाय धोने से पहले तेल लगाना चाहिए। इससे बाल हमेशा चमकदार रहते हैं। तीसरी टिप्स जो उन्होंने दी कि सप्ताह में एक दिन बालों में मुलतानी मिट्टी या फिर हिना का प्रयोग बालों में करना चाहिए।

 

 

डल हेयर को चमकदार बनाता है सरसो का तेल

जावेद हबीब ने बताया कि अगर बाल डल हो गए हैं तो हर बार जब भी बाल धोएं उससे पहले सरसो का तेल लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। बाल एक महीने में चमकदार हो जाएंगे। बिना महंगे प्रोडक्ट लगाएं बालों में नेचुरल चमक जा जाएगी।

प्याज का रस बालों को टूटने से बचाता है

बाल अगर टूट रहे हैं तो प्याज का रस भी इसे रोकने में कारगर होता है। जावेद हबीब बताते हैं कि प्याज का रस निकालकर इसे बालों के जड़ में लगाएं। फिर अच्छे से हेयर मसाज करें। हफ्ते में एक दिन इसे लगाने से बाल टूटना बंद हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बाल तभी मजबूत और घने होंगे जब आप अपनी डाइट का ख्याल रखेंगे। अच्छा खाएंगे तो अंदर से मजबूत होंगे और बाल पर भी इसका असर नजर आएगा।

और पढ़ें:

रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट करें अंकिता लोखंडे की तरह 10 खूबसूरत साड़ी

हर दिन काजू खाने से शरीर पर दिखेगा ये 5 असर, एक तो है ब्रेन से जुड़ा

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

यूपी, हिमाचल, दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी और लू का कहर, आखिर कहां अटका है मानसून
PM Modi LIVE : जी-7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने विश्व मंच पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
जम्मू रीजन से आतंकियों के सफाये का मास्टर प्लान! Amit Shah की मौजूदगी में होगी अहम बैठक । Ajit Doval
Uttarakhand के बद्रीनाथ हाइवे पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरा ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा
लोकसभा स्पीकर के पद के लिए TDP की शर्त ने बढ़ाई BJP की टेंशन, क्या करेंगे Nitish Kumar