What To Do If Snake Enters Home: मानसून में सांप घर में घुस आए तो क्या करें और क्या बिल्कुल न करें?

Published : Aug 08, 2026, 12:00 PM IST
what to do if snake enters home

सार

What To Do If Snake Enters Home: मानसून में घर में सांप घुस जाए तो घबराने के बजाय क्या करें? जानें सांप से सुरक्षित दूरी बनाने, रेस्क्यू बुलाने और सांप के काटने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदम। साथ ही जानें कौन-सी गलतियां जानलेवा साबित हो सकती हैं।

मानसून में लगातार बारिश के कारण सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घर में घुस जाते हैं। ऐसे समय घबराकर सांप को पकड़ना, मारना या उसके करीब जाना खतरनाक हो सकता है। अगर घर में सांप दिखाई दे, तो परिवार को सुरक्षित दूरी पर रखें और तुरंत ट्रेंड रेस्क्यू टीम की मदद लें।

सबसे पहले सांप से दूरी बनाएं

सांप दिखते ही बच्चों और पालतू जानवरों को दूसरे कमरे या सेफ जगह पर ले जाएं। सांप को घेरने, छड़ी से छेड़ने, पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें। दरवाजा बंद करके उसकी गतिविधि पर नजर रखें और सुरक्षित जगह से स्थानीय ट्रेंड स्नेक रेस्क्यूअर या वन विभाग से संपर्क करें। WHO भी सांप को पकड़ने या पीछा करने से बचने की सलाह देता है।

रेस्क्यू के दौरान ये गलती न करें

सांप को भगाने के लिए उस पर पानी, केमिकल, गर्म पदार्थ या कोई दूसरी चीज न डालें। फर्नीचर हटाने या अंधेरे कोने में हाथ डालने की कोशिश भी न करें। अगर सुरक्षित दूर से तस्वीर लेना संभव हो तो ही लें, लेकिन फोटो खींचने के लिए सांप के पास न जाएं।

इसे भी पढ़ें- घर में सांप होने के 10 सबसे बड़े संकेत, इनमें से 2 भी दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट

अगर सांप काट ले तो तुरंत क्या करें?

सांप के काटने की आशंका हो तो व्यक्ति को शांत रखें और चलने-फिरने से रोकें। काटे गए अंग को स्थिर रखें और तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। अंगूठी, चूड़ी, पायल जैसी कसी हुई चीजें सूजन से पहले हटा दें। सांप को पकड़कर अस्पताल ले जाने की कोशिश न करें।

सांप के काटने पर ये काम बिल्कुल न करें

घाव को काटना, चूसकर जहर निकालना, कसकर रस्सी या टॉर्निकेट बांधना, जलाना, बर्फ लगाना या घरेलू नुस्खे आजमाना नुकसान पहुंचा सकते हैं और इलाज में देरी कर सकते हैं। WHO के अनुसार ऐसे ट्रेडिशनल उपाय इफेक्टीव नहीं हैं और खतरनाक हो सकते हैं।

मानसून में घर को सांपों से कैसे बचाएं?

घर के आसपास कूड़ा, लकड़ी, ईंटों के ढेर और घनी घास जमा न होने दें। चूहों को घर और आसपास से दूर रखें, क्योंकि उनकी मौजूदगी सांपों को अट्रैक्टीव कर सकती है। दरवाजों और दीवारों के खुले गैप बंद करें। रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का यूज करें और चप्पल के बजाए जूते पहनकर ही चलें।

इसे भी पढ़ें- सांप काट ले तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पहले 30 मिनट में ऐसे बच सकती है जान

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सावन के दूसरे सोमवार बेबी को दें शिव-पार्वती के 6 प्यारे मनमोहक रूप
Independence Day Essay in Hindi: 15 अगस्त निबंध, बीच में जोड़ें ये जोशीले नारे, देखें निबंध लिखने का तरीका