
मदर्स डे पर अगर आप ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं जो कम्फर्टेबल, स्टाइलिश और रोज के काम में आने वाला हो, तो कॉटन साड़ी सबसे सही चॉइस है। गर्मी के मौसम में कॉटन फैब्रिक हल्का, सॉफ्ट और स्किन-फ्रेंडली होता है, जिससे आपकी मॉम पूरे दिन आराम से इसे पहन सकती हैं। इस तरह आप ना सिर्फ मां को खुश कर सकती हैं बल्कि उनको एक कम बजट में शानदार कॉटन साड़ी गिफ्ट कर सकती हैं। यहां देखें 7 एवरग्रीन कॉटन डिजाइन, जो आप चुन सकती हैं।
हैंडब्लॉक प्रिंट साड़ी खास इसलिए होती है क्योंकि इसमें डिजाइन हाथ से लकड़ी के ब्लॉक के जरिए बनाए जाते हैं। हर साड़ी में हल्का-सा यूनिक टच होता है, जो इसे खास बनाता है। इसमें छोटे-छोटे फ्लोरल, बूटा या ट्रेडिशनल पैटर्न होते हैं, जो बहुत सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देते हैं। यह साड़ी आपकी मॉम के डेली वियर के लिए परफेक्ट है और इसे पहनकर वे बहुत एलिगेंट दिखेंगी।
और पढ़ें - गोल्डन साड़ी संग पहनें 6 कंट्रास्ट ब्लाउज, समर शादी में लगें स्वीट-16
चंदेरी कॉटन साड़ी हल्की होने के साथ-साथ थोड़ा शाइनी फिनिश भी देती है, जिससे यह साड़ी सिंपल होते हुए भी रिच लुक देती है। इसके बॉर्डर और पल्लू पर अक्सर गोल्डन या सिल्वर जरी वर्क होता है, जो इसे फेस्टिव फील देता है। आपकी मॉम इसे पूजा, फैमिली फंक्शन या छोटे इवेंट में भी आराम से पहन सकती हैं।
मुलमुल साड़ी अपनी बेहद सॉफ्टनेस और लाइट वेट के लिए जानी जाती है। इसे पहनने पर ऐसा लगता है जैसे आपने कुछ पहना ही नहीं, इतनी हल्की और आरामदायक होती है। यह साड़ी खासकर समर सीजन के लिए बेस्ट है, क्योंकि यह पसीना सोखती है और आपको ठंडा महसूस कराती है। आपकी मॉम के लिए यह एक प्रैक्टिकल और प्यारा गिफ्ट है।
बंगाल कॉटन साड़ी अपनी सादगी और क्लासिक डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसमें साड़ी का बॉर्डर और पल्लू थोड़ा हाइलाइटेड होता है, जबकि बॉडी सिंपल रहती है, जिससे एक बहुत एलिगेंट बैलेंस बनता है। यह साड़ी ऑफिस वियर या डेली आउटिंग के लिए बहुत अच्छी रहती है और आपकी मॉम को एक सोबर और स्टाइलिश लुक देती है।
और पढ़ें - शॉर्ट हेयर में बनाएं 7 जैस्मिन हेयरस्टाइल, पाएं रेट्रो स्टाइल
कलमकारी साड़ी में हाथ से बने पेंटिंग जैसे डिजाइन होते हैं, जो इसे एकदम आर्टिस्टिक और यूनिक बनाते हैं। इसमें पौराणिक (mythological) या नेचर इंस्पायर्ड प्रिंट्स होते हैं, जो साड़ी को खास पहचान देते हैं। अगर आपकी मॉम को थोड़े अलग और क्रिएटिव डिजाइन पसंद हैं, तो यह साड़ी उनके लिए एक परफेक्ट गिफ्ट है।
कॉटन सिल्क साड़ी में कॉटन का आराम और सिल्क की हल्की चमक दोनों मिलते हैं। यह साड़ी पहनने में हल्की होती है, लेकिन लुक में रिच और फेस्टिव फील देती है। इसके पल्लू और बॉर्डर पर हल्का वर्क या जरी होती है, जिससे यह खास मौकों के लिए भी सूटेबल बन जाती है।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी हमेशा फ्रेश और यंग लुक देती है। इसमें बड़े या छोटे फूलों के प्रिंट होते हैं, जो साड़ी को ब्राइट और खुशमिजाज बनाते हैं। यह साड़ी डे-टाइम आउटिंग, गेट-टुगेदर या कैजुअल वियर के लिए बहुत अच्छी रहती है और आपकी मॉम को एक सॉफ्ट और पॉजिटिव लुक देती है
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.