Jasmine Hairstyle Ideas for Women: शॉर्ट हेयर में भी आप जैस्मिन हेयरस्टाइल के साथ एकदम स्मार्ट, स्टाइलिश और संस्कारी लुक पा सकती हैं। यहां देखें कुछ ट्रेंडी हेयरस्टाइल आइडिया, जो आप ट्राय कर सकती हैं।

जैस्मिन यानी मोगरा के फूल बालों में लगाना इंडियन कल्चर का बहुत खूबसूरत हिस्सा है। यह न सिर्फ आपके लुक को ट्रेडिशनल बनाता है, बल्कि एक फ्रेश और एलीगेंट टच भी देता है। अक्सर लोगों को लगता है कि शॉर्ट हेयर (छोटे बाल) में ऐसे हेयरस्टाइल बनाना मुश्किल होता है, लेकिन सही तरीके से आप छोटे बालों में भी बहुत ग्रेसफुल और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। यहां देखें कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश हेयरस्टाइल आइडिया, जो आप स्मार्ट और स्टाइलिश लुक के लिए बना सकती हैं।

साइड पिन जैस्मिन स्टाइल

इस हेयरस्टाइल में आप बालों को साइड पार्ट (एक तरफ मांग निकालना) करके एक साइड पर सेट करती हैं। इसके बाद उसी साइड में 2–3 छोटे मोगरा फूल हेयर पिन से लगा देती हैं। यह स्टाइल बहुत सिंपल होने के बावजूद फेस को सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है। खास बात यह है कि यह शॉर्ट हेयर में भी आसानी से बन जाता है और किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।

और पढ़ें - डार्क लिप्स पर लगाएं 6 न्यूड लिपस्टिक शेड, पाएं पॉलिश्ड लुक 

हाफ क्लच विद जैस्मिन

इस स्टाइल में आप बालों के ऊपरी हिस्से को पीछे की तरफ लेकर एक छोटे क्लच से पकड़ती हैं और बाकी बाल खुले छोड़ देती हैं। अब क्लच के आसपास या उसके नीचे मोगरा की छोटी माला या फूल लगा देती हैं। इससे बालों में हल्का वॉल्यूम दिखता है और पूरा लुक बहुत सॉफ्ट और ग्रेसफुल लगता है। यह स्टाइल खासकर फंक्शन या पूजा के लिए परफेक्ट है।

मिनी बन विद जैस्मिन

अगर आपके बाल शोल्डर लेंथ हैं, तो आप पीछे की तरफ एक छोटा सा बन बना सकती हैं। इसके बाद उस बन के चारों ओर मोगरा की पतली माला लपेट दें। यह स्टाइल बहुत क्लासी और ट्रेडिशनल लगता है और आपको एकदम एलिगेंट लुक देता है। साड़ी या एथनिक सूट के साथ यह स्टाइल बहुत खूबसूरत दिखता है।

हेयरबैंड जैस्मिन हेयरस्टाइल

इस यूनिक स्टाइल में आप मोगरा की पतली माला को हेयरबैंड (सिर पर लगाने वाला बैंड) की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे सिर के आगे या थोड़ा पीछे सेट करें, ताकि यह आपके हेयरलाइन को हाइलाइट करे। यह स्टाइल इंडो-फ्यूजन लुक देता है और शॉर्ट हेयर में भी बहुत आसानी से कैरी किया जा सकता है।

और पढ़ें - असली परफ्यूम कैसे पहचानें? 8 हैक से खरीदें सिग्नेचर सेंट

ब्रेडेड साइड स्ट्रैंड विद जैस्मिन

इस हेयरस्टाइल में आप बालों के एक साइड से छोटी सी ब्रेड (चोटी) बनाती हैं और उसमें छोटे-छोटे मोगरा फूल पिन कर देती हैं। यह स्टाइल बहुत डिटेल्ड और क्यूट लगता है। खास बात यह है कि यह छोटे बालों में भी आसानी से बन जाता है और आपके लुक में एक अलग ही चार्म जोड़ता है।

लो पोनी जैस्मिन टच

अगर आपके बाल पोनीटेल बनाने लायक हैं, तो लो पोनी बनाकर उसके बेस (नीचे के हिस्से) पर मोगरा फूल लगा सकती हैं। यह स्टाइल सिंपल होने के बावजूद बहुत एलिगेंट लगता है। ऑफिस, फंक्शन या कैजुअल आउटिंग—हर जगह यह आसानी से कैरी किया जा सकता है।

ओपन हेयर जैस्मिन पिन स्टाइल

अगर आप बाल खुले रखना पसंद करती हैं, तो यह स्टाइल आपके लिए बेस्ट है। इसमें आप बालों को हल्का सेट करके पीछे या साइड में मोगरा के छोटे-छोटे फूल पिन कर देती हैं। यह बहुत नेचुरल और फ्रेश लुक देता है, जो बिना ज्यादा मेहनत के भी बहुत स्टाइलिश दिखता है।