
साक्षी धोनी सिर्फ एमएस धोनी की पत्नी ही नहीं, बल्कि अपने आप में एक स्टाइल आइकन हैं। उनका एथनिक फैशन सेंस खासतौर पर 40+ लेडीज के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो अपने ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच देना चाहती हैं। साक्षी धोनी का एथनिक स्टाइल इसलिए भी इंस्पिरेशन है क्योंकि ये ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न ट्विस्ट भी लाता है। तो अगली बार कोई फंक्शन हो या त्योहार, साक्षी धोनी के इन लुक्स को ट्राई करें और पाएं यंग डीवा वाइब। यहां देखें उनके साड़ी, लहंगा और सलवार सूट डिजाइंस, जो आपको भी बना देंगे यंग डीवा।
साक्षी धोनी ने कई मौकों पर रॉयल साड़ी को ग्रेस के साथ कैरी किया है। इस पीच साड़ी की बात करें तो सिल्वर थ्रेड और मिरर से कमाल की एंब्रायडरी की गई है। साथ में मैचिंग कलर का ब्लाउज और मिनिमल जूलरी बहुत ही स्टनिंग लुक दे रहा है। लाइट शेड वाली साड़ियां हमेशा आपको ग्रैंड और यंग दिखाती है। डायमंड नेकलेस पहनें, जिससे साड़ी का काम उभरकर आए।
साक्षी के लहंगा कलेक्शन में पेस्टल शेड्स की खास जगह है। आइवरी, बेबी पिंक या पिच कलर में आप इस तरह का लहंगा चुन सकतीह हैं। अगर में आप फ्लोरल थ्रेडवर्क डिजाइन लेंगी को तो कमाल का लुक देगा। साथ ही लाइटवेट नेट दुपट्टा और स्ट्रेट हेयरस्टाइल चुनें। 40+ में पेस्टल शेड्स चेहरे पर फ्रेशनेस लाते हैं। मिनिमल मेकअप और स्मोकी आईज के साथ ये लुक आपको यंग डीवा वाइब देगा।
साक्षी धोनी का ये हैवी पार्टी वियर गोल्डन चिकनकारी सूट सेट तो हर उम्र की महिलाओं के लिए must-have है। व्हाइट या पेस्टल चिकनकारी सूट के साथ मैचिंग पलाजो, गोल्डन झुमके और काजल आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देगा। 40+ लेडीज इसे ऑफिस पार्टी, पूजा और छोटे फंक्शन के मौके पर परफेक्ट लुक के लिए कैरी कर सकती हैं। ये पहनने में भी आरामदायक रहते हैं।
साक्षी धोनी ने ब्राइट येलो और रेड कलर का बनारसी लहंगा पहना है जो कि वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट स्टाइलिश इंस्पिरेशन है। आप भी किसी खास की शादी में सॉलिड लहंगा, कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज, हेवी चोकर और माथापट्टी लुक आजमा सकती हैं। ब्राइट कलर हमेशा उम्र छुपाते हैं और फेशियल ग्लो बढ़ाते हैं। खासकर दिन के फंक्शन्स में ये लुक बेहतरीन लगता है।
क्लासिक और एवरग्रीन लुक की तलाश में हैं तो साक्षी धोनी के इस लुक को देखें, जो लोगों को खूब पसंद आया है। सॉलिड कलर का रॉ सिल्क सूट, हेवी नेट दुपट्टा और स्टेटमेंट ईयररिंग्स बहुत ही कमाल की चॉइस है। 40+ के लिए यह लुक शादी, कथा-पाठ या ऑफिस पार्टी जैसी हर जगह रॉयल लगेगा। बालों को लो बन में बांधें और सिंपल बिंदी लगाएं।
साक्षी का प्लेन साड़ी और हेवी ब्लाउज कॉम्बिनेशन भी सुपर स्टाइलिश है। प्लेन जॉर्जेट या क्रेप साड़ी के साथ आप मिरर वर्क या सीक्विन वर्क ब्लाउज चुनें। खासतौर पर अगर ज्यादा प्रिंटेड साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो ये कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेगा। ये लुक आपको स्लिम और यंग दिखाएगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.