
World Chocolate Day History: हर साल 7 जुलाई को दुनियाभर में वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। मीठे, स्वादिष्ट और हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बन चुकी चॉकलेट के लिए यह एक खास दिन होता है। इस दिन लोग अलग-अलग तरह के चॉकलेट फ्लेवर को एन्जॉय करते हैं। अपनों को गिफ्ट भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 7 जुलाई को ही चॉकलेट डे मनाने के लिए क्यों चुना गया। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल से।
1550 से पहले चॉकलेट सिर्फ सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में ही जानी जाती थी। इसका उपयोग ट्रेडिशनल ड्रिंक के रूप में यहां किया जाता था। 7 जुलाई 1550 को पहली बार चॉकलेट अमेरिका से यूरप पहुंची थी।फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन जैसे देशों में चॉकलेट को बेहद पसंद किया गया और धीरे-धीरे यह दुनियाभर में फैल गई। इसी याद में हर साल 7 जुलाई को चॉकलेट का जश्न मनाया जाता है। चॉकलेट का वैज्ञानिक नाम Theobroma Cacao है, जिसका मतलब है "देवताओं का खाना"।
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसके साथ ही चॉकलेट खाने से मूड बेहतर होता है और तनाव दूर करने में मदद करती है। एनर्जी बूस्टर का भी यह काम करता है।
चॉकलेट डे का महत्व
चॉकलेट के ऐतिहासिक सफर को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। यह दिन चॉकलेट के वैश्विक सफर और लोकप्रियता का जश्न मनाने का प्रतीक है। चॉकलेट सिर्फ खाने की चीज नहीं हैं, बल्कि यह रिश्तों में भी मिठास लाती है। प्यार का इजहार करना हो, किसी से माफी मांगनी हो या फिर दोस्ती हो तमाम चीजों में चॉकलेट अहम रोल निभाती है।इस दिन पर चॉकलेट उत्पादन से जुड़े किसानों और इंडस्ट्री के काम को भी सराहा जाता है।
अपने दोस्तों और फैमिली को उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट करें।
प्रेमिका को चॉकलेट देकर खुश करें।
अलग-अलग रेसिपीज़ में चॉकलेट का इस्तेमाल करें ।चॉकलेट केक, चॉकलेट मिल्कशेक या हॉट चॉकलेट घर पर बना सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.